कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। दिवाली पर अगर आप मूवी देखने का मन बना रहे हैं। तो बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्‍में रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें अक्षय कुमार की राम सेतु से लेकर अजय देगवन की थैंक गॉड मूवी शामिल है। इसके अलावा साउथ की फिल्‍म भी रिलीज हो रही हैं। आइए नजर डालते हैं दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्‍मों की लिस्‍ट पर।

1. Ram Setu
अक्षय कुमार-स्टारर एक्शन-एडवेंचर फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है। वह पौराणिक राम सेतु पुल के अस्तित्व को स्थापित करने के लिए एक पुरातत्वविद् की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के कलाकारों में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी शामिल हैं। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

2. Thank God
अजय देवगन स्‍टारर फैंटेसी कॉमेडी फिल्म इस दिवाली बॉक्स-ऑफिस पर राम सेतु के साथ क्‍लैश करेगी। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह और नोरा फतेही भी हैं।

3. Sardar
कार्थी-स्टारर तमिल जासूसी फिल्म सरदार 21 अक्टूबर से सिनेमाघरों में होगी। फिल्म में अभिनेता लैला की वापसी और चंकी पांडे की तमिल सिनेमा की शुरुआत है।

4. Padavettu
मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म पदवेट्टु भी 21 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के कलाकारों में निविन पॉली, शम्मी तिलकन और अदिति बालन शामिल हैं।

5. Gandhada Gudi
गंधा गुड़ी दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही उनकी आखिरी फिल्म कर्नाटक की विरासत को श्रद्धांजलि है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk