पं राजीव शर्मा (ज्योतिषाचार्य)। Diwali 2022 : दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करना अनिवार्य होता है। मान्यता है कि विधिविधान से पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। जीवन से परेशानियां दूर होती हैं। हालांकि दिवाली पर्व के दाैरान कुछ विशेष कार्य व उपाय करने से धन साैभाग्य में दोगुनी वृद्धि होती है।

बंदनवार लगायें
पूजन स्थल पर आम के पत्तों का बंदनवार लगायें। बरगद के पांच पत्तों पर हल्दी दही से स्वास्तिक बनायें तथा अशोक के तीन पत्तों पर श्री लिखें और इन्हें पूजा में घर में रखें।पूजा के बाद पत्तों को लाॅकर में रखें।

शंख बजायें
दीपावली की रात पूजा के बाद घर के प्रत्येक कमरे में शंख बजायें।इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता और नाकारात्मक उर्जा दूर होती है।
सफेद पत्थर रखें
पूजा में मां लक्ष्मी के चरणों मे एक लाल तथा एक सफेद पत्थर रखें।दोनों के योग से चंद्र-मंगल योग बनता है।पूजा के बाद इन्हें अपने पर्स में रखें।

स्फटिक श्री यंत्र रखें
दीपावली के दिन स्फटिक श्री यंत्र स्थापित करके 16 ऋचाओं वाले श्री सूक्त श्लोक का नियमित रूप से पाठ करें।समृद्धि मिलेगी।
खीर का भोग लगाएं
दीपावाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के दाैरान उनको घर में बनी खीर का भोग लगाएं। बाजार की मिठाई का नहीं। दीपावली के दिन किसी गरीब सुहागिन स्त्री को सुहाग सामग्री दान दें।
लक्ष्मी जी का आवाहन
दीपावली की रात को पूजा के बाद लक्ष्मी जी की आरती न करें।श्री सूक्त,लक्ष्मी सूक्त,पुरुष सूक्त आदि का पाठ कर सकते हैं, आरती नहीं।पूरी रात लक्ष्मी जी का आवाहन करना चाहिए।

कलावा -बांधें
दिवाली के दिन घर,कार्य स्थल आदि में नित्य प्रयोग में आने वाले उपकरणों, बहीखातों,डायरी, कलम आदि में कलावा -बांधें तथा उन्हें पुष्प,अक्षत अर्पित करें।

इन वस्तुओं को रखें
लक्ष्मी जी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं और समुद्र से ही उत्पन्न दक्षिणावर्ती शंख,मोती शंख,कुबेर पात्र,गोमती चक्र उनके सहोदर हैं। ऐसे में पूजन में इन वस्तुओं को रखना चाहिए।
Diwali 2022 : जानें दिवाली का इतिहास-महत्व और पूजन का मुहूर्त
Diwali 2022 : इस बार 5 नहीं 3 दिन मनेगा दिवाली उत्सव, जानें कब है धनतेरस और भाईदूज

Diwali 2022 Smart Home Hot Gadgets: दिवाली पर हाईटेक और खूबसूरत बनाएं घर और जिंदगी इन धासू गैजेट्स के साथ
Diwali 2022 : दिवाली पर रिलीज हो रहीं ये पांच फिल्‍में, लिस्‍ट में रामसेतु से लेकर थैंक गॉड तक

Diwali 2022 : कैसे मनाएं इको फ्रेंडली दिवाली, ये हैं पांच आसान तरीके