कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Diwali 2022 : दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल दिवाली का पर्व आज 24 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाया जा रहा है। दिवाली की रात को धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी माता और रिद्धि-सिद्धि संग भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि लक्ष्मी माता और भगवान गणेश की पूजा करने से पूरे साल सौभाग्य प्राप्त होता है और घर में हमेशा प्रगति और समृद्धि का वास होता है। दिवाली के अवसर पर पूजन के दाैरान लोग मां लक्ष्मी की मनपसंद की वस्तुओं को पूजा में शामिल करते हैं।

दिवाली की रात धन वर्षा
दीपावली के दिन लक्ष्मी जी की विशेष पूजा होती है।शाम को गोधूली के बाद लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष विधान है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी धन की बरसात करती हैं। वह अपने वाहन उल्लू की सवारी करती है। वह दुनिया से गरीबी, क्रोध, आलस्य और जड़ता को दूर करती है। यह भी माना जाता है कि जब कार्तिक अमावस्या को देवताओं और राक्षसों द्वारा समुद्र का मंथन किया जा रहा था तभी देवी लक्ष्मी क्षीर सागर (दूध का ब्रह्मांडीय सागर) से ब्रह्मांड में आई थी।

पूजा में शामिल करें कौरी
माता लक्ष्मी को कमल बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी को कमल अवश्य अर्पित करना चाहिए। मोगरा और अन्य सफेद फूल भी चढ़ा सकते हैं। वहीं कमल के फूल की तरह कौरी भी लक्ष्मी जी को बहुत प्रिय है। धनतेरस के दिन कौरियों को खरीद कर दिवाली के दिन उनकी पूजा करें और उसे तिजोरी में रखें। पूजा में मीठे बताशे भी शामिल करना शुभ माना जाता है क्योंकि बताशे चंद्रमा का प्रतीक है। इसलिए भक्त लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए बताशे का भोग लगाते हैं।


डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Diwali 2022 : दिवाली पर करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न घर में आएगा धन

Diwali 2022 : जानें दिवाली का इतिहास-महत्व और पूजन का मुहूर्त
Diwali 2022 : इस बार 5 नहीं 3 दिन मनेगा दिवाली उत्सव, जानें कब है धनतेरस और भाईदूज

Diwali 2022 Smart Home Hot Gadgets: दिवाली पर हाईटेक और खूबसूरत बनाएं घर और जिंदगी इन धासू गैजेट्स के साथ
Diwali 2022 : दिवाली पर रिलीज हो रहीं ये पांच फिल्‍में, लिस्‍ट में रामसेतु से लेकर थैंक गॉड तक

Diwali 2022 : कैसे मनाएं इको फ्रेंडली दिवाली, ये हैं पांच आसान तरीके