कानपुर। मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल और माही के ज्यादातर इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मराठवाड़ा, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल और माही के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-पानी की आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, कर्नाटक और आसपास के इलाकों में समुद्र और भूभाग पर मौसम खराब रहेगा। यहां चक्रवात क्यार की वजह से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और गरज-चमक की आशंका है।

weather alert! दिवाली पर कर्नाटक में चक्रवात का साया तो पूर्वोत्तर तथा दक्षिण भारत में भारी बारिश

अरब सागर के तटीय इलाकों में चक्रवातीय हवाएं

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। अरब सागर के पूर्व मध्य और उससे लगे इलाकों में अधिकतम 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चक्रवातीय हवाएं चलेंगीं। मौसम विभाग ने अरब सागर में मछुआरों को न उतरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, अरब सागर के पूर्व मध्य तट से सटे इलाकों में मौसम खराब रहेगा।

National News inextlive from India News Desk