गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित है। बृहस्पति देव को मांगलिक कार्यों का देवता माना जाता है। यहां तक की दांप्तय जीवन में खुशियां को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए बृहस्पति की पूजा सबसे उत्तम माना गया है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बृहस्पति की स्थिति अच्छी नहीं रहने पर वैवाहिक जीवन में हमेशा परेशानियां बनी ही रहती हैं।

बृहस्पति कमजोर होने पर शादी में देरी

अगर गुरुवार को करेंगे ये 4 काम तो जल्द बनेगा विवाह का योग

बृहस्पति के ठीक नहीं रहने पर न तो महिला का विवाह होता है और न ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। बृहस्पति के कमजोर होने पर महिलाओं के विवाह में विलम्ब होता है। बृहस्पति खराब होने पर वैवाहिक जीवन में कष्ट सहना पड़ता है।

बृहस्पति जब थोड़ा भी ठीक होता है तो वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है। महिलाओं की कुण्डली में बृहस्पति का कमजोर होना सीधा वैवाहिक जीवन पर असर डालता है।

बृहस्पति मजबूत करने के 4 उपााय

अगर गुरुवार को करेंगे ये 4 काम तो जल्द बनेगा विवाह का योग

1. बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए नियमित जल में हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। जिस कारण वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।

2. गुरूवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का कम से कम 11 बार पाठ करना चाहिए। ऐस करने पर बृहस्पति मजबूत होता है।

3. गुरूवार के दिन तामसी भोजन करने से बचना चाहिए।

4. सप्ताह में एक बार किसी धार्मिक स्थल पर अवश्य जाना चाहिए।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

बृहस्पति आज से हो रहे हैं मार्गी, इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत

ये 5 आसान उपाय करने से बदल जाएगी रूठी किस्मत, होगा धन लाभ