क्या भगवान में विश्वास न करने से हमें कोई नुकसान है? कुमुद रंजन

इस मामले में तो आपको कोई नुकसान नहीं है कि भगवान को न मानने से आपको कोई दंड मिलेगा। भगवान इस बात से जरा भी चिंतित नहीं होते कि आप उन्हें मानते हैं या नहीं। चाहे कुछ भी हो उनका विश्वास हमेशा आप पर बना रहता है। उन्हें न मानने से असली नुकसान यह है कि एक दिव्य उपस्थिति के प्रति अनभिज्ञ रहने से हमारे जीवन का अर्थ और उसका आधार बहुत सीमित हो जाता है।

अगर हम किसी नाम या किसी रूप में (या यहां तक कि बिना किसी नाम और रूप के भी), उस दिव्य शक्ति से जुड़े नहीं हैं, तो हम अपने अस्तित्व को पूरी तरह जानने में सक्षम नहीं हो सकते, जोकि वास्तव में उस दिव्य शक्ति से अलग नहीं है। फिर हम बस एक शरीर के रूप में अपना जीवन जीते हैं, जो कि हमारी अज्ञानता और पीड़ा का कारण बनता है।

यह न सोचें कि आपको भगवान की एक निश्चित छवि या चित्रण में विश्वास करना चाहिए। बस उस दिव्य शक्ति से जुड़ने का प्रयास करें, जिसका संचार आपके भीतर होता है और जो आपको इस सृष्टि के साथ जोड़ती है। यही भगवान से वास्तविक साक्षात्कार है।

भेजें अपने सवाल

डिप्रेशन, स्ट्रेस या मेडिटेशन से जुड़े सवाल हों या जीवन की उलझनों से परेशान हों। साध्वी भगवती सरस्वती से जानिए इसका स्मार्ट सॉल्यूशन। भेजिए अपने सवाल इस मेल आईडी features@inext.co.in पर। 

 

आखिर मृत्यु के बाद क्या होता है? साध्वी भगवती सरस्वती से जानें जवाब

जीवन मंत्र: ऐसे पा सकते हैं नकारात्मक सोच और कुंठा से मुक्ति

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk