400 अमेरिकी डॉलर

जी हां सिनेमा और मनोरंजन की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड माने जाने वाले ऑस्कर से तो आप परिचित ही होंगे। ऑस्कर की ट्रॉफी आज मनोरंजन की दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉफी मानी जाती है। यह ट्रॉफी 13.5 इंच लंबी और 3.8 किलो वजन वाली होती है। इसके अलावा तांबे से बनी इस ट्रॉफी पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है। ऐसे में आज आपको यहां पर इस ट्रॉफी की कीमत जानकर हैरानी होगी। इसकी कीमत सिर्फ महज 10 अमेरिकी डॉलर यानी कि करीब 666 रुपये है। वह भी तब जब इस ऑस्कर की ट्रॉफी को बनाने में करीब 400 अमेरिकी डॉलर की खर्च होते हैं। हालांकि उसकी इतनी कम कीमत उसकी नीलमी प्रक्रिया में होते हैं क्योंकि इसके नीलमी के नियम कुछ अलग हैं।

10 अमेरिकी डॉलर

इसे नीलामी में भेजने से पहले एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस को इसे 10 अमेरिकी डॉलर में पेशकश करना जरूरी है। जिससे इस जगह पर इसकी कीमत 10 अमेरिकी डॉलर हो जाती है। ऐसे में इस नियम का समर्थन करते हुए एक ऑस्कर विजेता स्टीवन स्पीलबर्ग ने इन्हें काफी डॉलर खर्च कर खरीदा भी है। उन्होंने बेट्टे डेविस और क्लार्क गाबले की ऑस्कर प्रतिमाओं को वापस पाने के लिए 13 लाख 60 हजार अमेरिकी डॉलर खर्च किए हैं। हालांकि इसके बाद उन्हें एकेडमी को वापस दे दिया था। बतादें कि ऑस्कर विजेता का उसकी ट्रॉफी का पूरा मालिकाना हक नहीं होता है। विजेता इसे चाहकर भी अपनी ट्रॉफी कहीं बेच नहीं सकता है। अवॉर्ड दिए जाने से पहले विजेता से एक एग्रीमेंट साइन कराया जाता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk