-रिजाइन करने वाले डॉ। अभिषेक चंद्रा ने VC के खिलाफ खोला मोर्चा, की प्रेस कांफ्रेंस

VARANASI: बीएचयू आईएमएस के आई सर्जन डॉ। अभिषेक चंद्रा ने रिजाइन के बाद गुरुवार को वीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने लंका स्थित सिंहद्वार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन व वीसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लगभग छह सौ पन्नों का डॉक्यूमेंट भी दिया। इसमें प्रमोशन, विज्ञापन, परियोजनाओं आदि पर सवालिया निशान लगाया।

एप्वॉइंटमेंट पर उठाया सवाल

डॉ। चंद्रा ने यूनिवर्सिटी के एप्वॉइंटमेंट कमेटी पर सवालिया निशान लगाया। कहा कि यहां वाक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाता है जिसका स्वरूप ही स्पष्ट नहीं है। साथ ही फैक वन और टू को भी कठघरे में खड़ा किया। साथ ही उन्होंने प्रमोशन के प्रॉसेस पर भी सवाल उठाया है। कहा कि जो मेरिट में होते हैं उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है। यह भी बताया कि आईएमएस के आई डिपार्टमेंट में स्टेमसेल लैब बनने वाली थी। इसका काम कई वर्षो से चल रहा है। कई लाख रुपये खर्च होने के बावजूद बन नहीं सकी।