-सिडनी से ताज देखने आए थे मोहम्मद और एलीविया

-शांति मांगलिक हॉस्पीटल में ले जाया गया इलाज के लिए

आगरा। ताजमहल वीवीआईपी स्पॉट है। यहां पर डेली हजारों इंडिया सहित दुनियाभर से टूरिस्ट्स आते हैं। लेकिन, शनिवार को ताज की इंटरनेशनल छवि पर धब्बा लग गया। आस्ट्रेलिया से ताजमहल देखने आए एलीविया और मोहम्मद ताज देखने आए और उन्हे ताज के पूर्वी गेट स्थित ताजखेमा बैरियर पर कुत्ते ने काट लिया।

टूरिस्ट पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पीटल

सिडनी से ताज देखने आए मोहम्मद और एलीविया ताज को देखकर बाहर निकल ही रहे थे, तभी मोहम्मद को बैरियर के पास कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद मोहम्मद के ब्लीडिंग होने लगी। एलीविया ब्लीडिंग देखकर परेशान हो गई। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। इसके बाद टूरिस्ट पुलिस के दो जवान अनुराग दुबे और संदीप यादव ने उन दोनों को शांति मांगलिक हॉस्पीटल पहुंचाया। वहां पर मोहम्मद का इलाज किया गया। एलीविया ने टूरिस्ट पुलिस को थैंक यू कहा।

ताज पर घूमते रहते हैं आवारा पशु

ताजमहल पर कुत्ते, बंदर और आवारा पशुओं ने हमेशा परेशानी पैदा की है। ताजमहल पर अक्सर आवारा पशुओं को देखा जाता है। ताजमहल पश्चिमी और पूर्वी गेटों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर आवारा सांड घूमते रहते हैं। जो हमेशा टूरिस्ट्स के लिए खतरा बने रहते हैं। ताज के आसपास आवारा कुत्ते भी मंडराते रहते हैं। ये डस्टबिनों में मुंह मारते फिरते हैं। आवारा जानवरों का आतंक ताजमहल के बाहर ही नहीं अंदर भी है। बंदरों के उत्पाद से कई बार ताजमहल में टूरिस्ट्स को इंजरी हुई है। ताजमहल के अंदर कुत्ते भी घूमते देखे गए हैं। सुबह और शाम के टाइम ताज में बंदर का आतंक चरम पर रहता है। ये बंदर मुख्य मकबरे तक पहुंच जाते हैं। ताज के आस पास उद्यान विभाग के जंगल हैं इनमें ये बंदर प्रवास करते हैं। ये आवारा जानवर अबतक कई टूरिस्ट्स के लिए खतरा बन चुके हैं।

निगम का नहीं है ध्यान

आवारा जानवरों को लेकर नगर निगम की जिम्मेदारी होती है। सिटी में आवारा सांड, कुत्ते घूमते ही रहते हैं। लेकिन सात अजूबों में शुमार ताजमहल परिसर में भी इनका शर्म की बात है। इससे सिटी की इंटरनेशनल लेवल पर छवि खराब होती है। ताज पर आवारा जानवरों को लेकर एएसआई द्वारा कई बार पत्र लिखे हैं। इसके बावजूद नगर निगम के सिर पर कोई जूं तक नहीं रेंगता है।

अबतक पर्यटक हुए शिकार

-07 सितंबर 2017 को पुर्तगाल मैनु्अल सिल्वा को बंदर ने काट लिया था।

-22 मई 2018 को फ्रांस की टीकू और फॉसवर्ड को बंदरों ने काटा।

-08 जुलाई 2018 को ऑस्ट्रिया की क्रिस्टीना को बंदर ने काटा।

-22 नवंबर 2018 को इटली की मरियम को बंदर ने काटा।