GORAKHPUR : आर्ट ऑफ लिविंग की संस्था 'एक नई आशा' की ओर से संडे मार्निग सराफ रेजिडेंसी में ब्लड डोनेशन कैंप ऑर्गनाइज किया गया। कैंप में गोरखपुर जोन के आईजी अभिताभ यश ने भी ब्लड डोनेट किया। उन्होंने इस इनीशिएटिव को एप्रीसिएट करते हुए कहा कि 'एक नई आशा' का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सबको साल में कम से कम दो बार ब्लड डोनेशन के लिए इंस्पायर किया। कैंप में आशीष छापडि़या, सुधीर भगत, सुनील गुप्ता, नवीन अग्रवाल, कीर्ति रमन दास, आनंद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अशोक मोदी समेत फ्8 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। कैंप का आयोजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज की डॉ.प्रिंयका, मिनाक्षी मिश्रा, एमएन त्रिपाठी, शशिधर ओझा, सोनू और संजीव ने किया जिसमें सीमा छापडिया और सुनील गुप्ता ने सहयोग किया।