- नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में विकास के प्रस्तावों पर बनी सहमति

बरेली : लंबे समय से पार्षदों के पेंच में अटकी नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक थर्सडे को हुई। जिसमें कई प्रमुख कार्यो के प्रस्ताव गहन चर्चा के बाद सर्व सम्मति के पास किए गए। वहीं राजस्व लाभ के चलते कई मदों के खर्च में कटौती की गई।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और नाला सफाई का बजट घटा

शहर में कूड़ा न उठने की समस्या से शहरवासी कई महीने से जूझ रहे हैं। इस बार कार्यकारिणी की बैठक में सबसे पहले डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रस्ताव पर ही चर्चा हुई। प्रस्ताव को हरी झंडी तो मिल गई लेकिन इसका खर्च घटा दिया गया। पहले कलेक्शन योजना के लिए पांच करोड़ का बजट प्रस्तावित था जो कि घटाकर तीन करोड़ किया गया। इसी प्रकार नाला सफाई के लिए जहां पहले एक करोड़ का बजट था जिसमें बीस लाख की कटौती की गई।

नगर आयुक्त रहे नदारद

शहर में दो दिन से प्रमुख सचिव नवनीत सहगल का दौरा चल रहा है जिस कारण समस्त प्रशासनिक अफसर उनके साथ थे, कार्यकारिणी के बैठक पूर्व प्रस्तावित थी इस कारण नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन प्रमुख सचिव के साथ थे लेकिन पार्षदों की अड़चन करने पर उनके बिना ही बैठक हो गई।