PATNA : पटना नगर निगम के नगर आयुक्त जय सिंह ने वार्डो से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक आदेश जारी कर चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि इस संबंध में काम तत्काल शुरू किया जाए। सिंह ने कहा है कि इसके लिए आवश्यक धनराशि की मांग मुख्यालय से की जाए। गौरतलब है कि निगम खुद वार्डो से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने की बात कह चुका है, उसके बाद भी संसाधन के अभाव का रोना रोकर अभी तक कचरा संग्रहण शुरू नहीं कर पाया है।

क्ख् और वार्डो में होना था शुरू

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए निकाली गई निविदा में किसी भी कम्पनी के रूचि नहीं लेने के बाद निगम खुद इस काम को करने का जिम्मा लिया। इसके लिए निगम ने प्रायोगिक तौर पर चार वार्डो में काम शुरू किया। उसके बाद क्ख् और वार्डो में एक अप्रेल से काम शुरू करने की बात कही गई। लेकिन आर्थिक तंगी का हवाला देकर काम अभी तक शुरू नहीं कर पाया है।

इन वार्डो में होना है शुरू

मौजूदा समय में वार्ड संख्या फ्, ब्0, ब्ब्, और म्म् में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू हो चुका है। अब नूतन राजधानी अंचल के वार्ड संख्या ब्, भ्, म्, बांकीपुर अंचल के वार्ड संख्या ब्8, ब्9, भ्0, कंकड़बाग अंचल के ब्भ्, ब्म्, भ्भ् और पटना सिटी अंचल के भ्ख्, भ्फ्, भ्ब् में शुरू होना है।