-महिला ने कांस्टेबल ससुर पर भी लगाया प्रताडि़त करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

>BAREILLY: दहेज लोभियों ने गर्भवती महिला को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत डीआईजी से की थी। उसने कांस्टेबल ससुर पर भी प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। वहीं डीआईजी के आदेश पर वेडनसडे सुभाषनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि एक अन्य मामले में इज्जतनगर में महिला को ससुराल वाले दहेज में कार न लाने पर मायके दिल्ली छोड़ आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ि1लया है।

7 लाख रुपए की मांग

इज्जतनगर स्थित रेलवे कॉलोनी, निवासी गायत्री की शादी अनुपम नगर निवासी ब्रजराज सिंह से 30 अप्रैल 2015 को हुई थी। ब्रजराज के पिता राममोहन बहजोई में कांस्टेबल है। गायत्री का आरोप है कि उसका पति व ससुराल वाले दहेज में गैस एजेंसी खुलवाने के लिए 7 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। दहेज न लाने पर 24 फरवरी को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया।

बेटे से नहीं मिलने दिया

वहीं महानगर इज्जतनगर निवासी चंचल भारद्वाज की शादी 8 साल पहले युवराज से हुई थी। उसका 5 साल का बेटा है। चंचल का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज में पिता की प्रापर्टी में हिस्सा, 20 तोला सोना, गाड़ी व अन्य सामान की मांग करते हैं। जब उसने दहेज लाने से इनकार किया तो उसे उसके मायके मॉडल टाउन दिल्ली छोड़ गए। 1 जून 2016 को वह बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए बरेली आयीं लेकिन उन्हें मिलने ही नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने इज्जतनगर थाना में पति व ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।