अग्नि 5
भारत में विकसित अग्नि 5 बड़े हथियारों में है। परमाणु क्षमता से लैस यह मिसाइल करीब 5000 से किलोमीटर से अधिक दूरी के लक्ष्य पर आसानी से निशाना साध सकती है। 50 टन की यह मिसाइल करीब 17 मीटर लंबी और करीब दो मीटर चौड़ी है।

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

तेजस
भारत द्वारा विकसित तेजस काफी हल्का जेट लड़ाकू विमान है। तेजस 4.5 जनरेशन का विमान माना जा रहा है। यह हर ऊंचाई पर सुपरसोनिक क्षमता से लैस है।
तेजस को चीन के सहयोग से तैयार पाकिस्तान के जेएफ-17 से टक्कर मिल रही है।  

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

आई एन एस अरिहंत

पोत आई एन एस अरिहंत यानी कि भारतीय नौसेना पोत भी भारत द्वारा तैयार किया गया है। परमाणु शक्ति से चलने वाली ये पनडुब्बी की पहुंच असीमित है। 6000 टन के पोत का निर्माण करने वाला भारत दुनिया का छठा देश बन गया है।

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

रुस्तम-2
डीआडीओ द्वारा तैयार किया गया रुस्तम भी बड़े खतरनाक हथियारों में एक है। डीआरडीओ का रुस्तम-2 मध्य उंचाई पर लंबी अवधि का मानवरहित विमान है। इसकी खासियत है कि यह 24 घंटे तक उड़ान भर सकता है। यह आसानी से अमेरिकी ड्रोन को टक्कर दे सकता है।

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

अर्जुन टैंक
डीआडीओ द्वारा तैयार किए गए हथियारों में ही अर्जुन टैंक का नाम भी शामिल है। यह तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक माना जा रहा है। इसका नाम अर्जुन टैंक का महाभारत के पात्र अर्जुन के नाम पर रखा गया है। ऑटोमैटिक फायर डिटेक्शन और सप्रेशन वाले इस टैंक की अधिकतम गति 67 किमी /घंटा है।

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

ब्रह्मोस

यह देश की सबसे मॉर्डन और दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल है। इस मल्टी मिशन मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। यह जमीन, समुद्र और आकाश से समुद्र और जमीन पर स्थित टारगेट पर मार कर सकती है। यह पहाड़ी क्षेत्रों के पीछे छिपे टारगेट पर भी निशाना साध सकती है।

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

निर्भय
निर्भय यानी कि इसके नाम से ही साफ दिखता है कि इसे किसी का भय नहीं है। यह एक लंबी दूरी की सबसॉनिक क्रूज मिसाइल है। डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई यह मिसाइल 6 मीटर लंबी व 1500 किग्रा वजन वाली है। इसकी सीमा 1000 किलोमीटर से ज्यादा की है।

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

ध्रुव
लड़ाकू हेलीकाप्टर ध्रुव भी बेहद हल्का है। यह हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसे जहां कही जरा भी आंतकियों के होने का संदेह होता है यह उन पर हमला करने में पीछे नही होता है। रात के अंधेरे में जंगलों में भी इससे दुश्मन बच नही सकता है।

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

बैलिस्टिक
बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग किसी हथियार को निर्धारित लक्ष्य पर दागने के लिये किया जाता है। इसे भी भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा तैयार किया गया है।

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

इंसास
आईएनएसएएस यानी कि इंसास एक राइफल और एक लाइट मशीनगन से मिलकर बनी है। इंसास राइफल भारतीय सशस्त्र बलों के मानक पैदल सेना के लिए तैयार किया गया है। इसका निर्माण भी डीआडीओ द्वारा किया है।

अब भारत में बनेगी स्पाइक मिसाइल,इससे पहले drdo बना चुका है ये 10 बड़े हथ‍ियार

National News inextlive from India News Desk