कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Dream Girl 2 Box Office Collection Day 3: साल 2019 में रिलीज हुई हिट फिल्म &ड्रीम गर्ल&य का सीक्वल आ चुका है। 28 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ड्रीम गर्ल ने 200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसके बाद अब इस साल यानी 2023 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म &ड्रीम गर्ल 2&य का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार था। 25 अगस्त को फिल्म रिलीज के साथ फैंस का ये इंतजार भी खत्म हुआ। शुक्रवार को थिएटर्स में फिल्म रिलीज होने के बाद इसे ऑडियंस का पॉजिटिव रिव्यू और रिस्पांस मिला। फिल्म रिलीज को चार दिन पूरे हो चुके हैं पर थिएटर्स अभी बी खचाखच भरे नजर आ रहे हैं। तो आइए अब फटाफट से देखते हैं कि आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म का फोर्थ डे कलेक्शन।

क्या रहा फोर्थ डे कलेक्शन
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी फिल्म &ड्रीम गर्ल 2&य ने पहले ही दिन कमाल की कमाई की। फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म में शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 9.70 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया। वहीं सैल्कनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 12.60 करोड़ अपने खाते में किए हैं। &ड्रीम गर्ल 2&य की पूजा ने एक बार फिर सबके दिलों की घंटियां बजा दी है। इसी के साथ अब फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म सेकेंड डे यानी शनिवार को 14.02 करोड़ और रविवार को 16 करोड़ का कलेक्शन किया। बात करें मंडे टेस्ट की तो फिल्म अपने मंडे टेस्ट में फेल हुई। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन गिरकर 5.42 करोड़ पर आ गया। जिसके साथ अब तक फिल्म का ओवरआल कलेक्शन 46.13 करोड़ पहुंच चुका है।

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना सिर्फ पूजा की आवाज नहीं निकाल रहे हैं बल्कि वो खुद पूजा का रोल प्ले कर रहे है। फिल्म में दिखाया गया कि आयुष्मान अपने पिता का कर्ज उतारने के लिए पूजा बनकर एक अमीर लड़के से शादी कर लेता है। फिल्म की कहानी हर किसी को हंसा हंसा कर लोटपोट करने के लिए काफी है। वहीं फैंस ने इस पर काफी पॉजिटिव रिस्पांस भी दिया। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। इसके अलावा परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी भी फिल्म की कास्ट में शामिल हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk