कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Droupadi Murmu Birthday : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संताली आदिवासी परिवार में बिरंची नारायण टुडू के घर हुआ था। उनके पिता और दादा पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान थे। द्रौपदी मुर्मू ने एक बैंकर श्याम चरण मुर्मू से शादी की, जिनकी 2014 में मृत्यु हो गई। द्राैपदी मुर्मू के जो दो बेटे थे उनका भी निधन हो गया। इन्हें एक बेटी इतिश्री मुर्मू है। पति व बेटों की माैत के बाद द्राैपदी मुर्मू पूरी तरह से टूट गयी थीं। वह डिप्रेशन में चली गयी थी।

द्रौपदी मुर्मू का टीचिंग करियर

द्रौपदी मुर्मू ने राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक स्कूल टीचर के रूप में शुरुआत की थी। द्राैपदी मुर्मू ने श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, रायरंगपुर में सहायक प्रोफेसर के रूप में और ओडिशा सरकार के सिंचाई विभाग में जूनियर असिस्टेंट के रूप में काम किया।

droupadi murmu birthday : कभी डिप्रेशन में रहती थीं द्राैपदी मुर्मू,फिर उससे उबरकर तय किया 15वीं राष्ट्रपति बनने का शानदार सफर

द्रौपदी मुर्मू का पाॅलिटिकल करियर

द्रौपदी मुर्मू 1997 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं और रायरंगपुर नगर पंचायत की पार्षद चुनी गईं। 2000 में, वह रायरंगपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान जिम्मेदार पदों पर कार्य किया।

झारखंड की राज्यपाल बनीं

द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई, 2015 को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली और झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं। वह भारतीय राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने वाली ओडिशा की पहली महिला आदिवासी नेता थीं।

droupadi murmu birthday : कभी डिप्रेशन में रहती थीं द्राैपदी मुर्मू,फिर उससे उबरकर तय किया 15वीं राष्ट्रपति बनने का शानदार सफर

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

जून 2022 में, द्रौपदी मुर्मू को भाजपा द्वारा 2022 के चुनाव के लिए भारत के राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने भाजपा सांसदों और अन्य विपक्षी दलों से अपनी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए देश भर में राष्ट्रपति अभियान 2022 के हिस्से के रूप में विभिन्न राज्यों का दौरा किया। ओडिशा के बीजेडी, झारखंड की जेएमएम पार्टी, महाराष्ट्र की शिवसेना, उत्तर प्रदेश की बसपा, कर्नाटक की जेडीएस और कई अन्य प्रमुख विपक्षी दलों में से कुछ ने उन्हें अपना समर्थन दिया।

भारत की 15वीं राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई, 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उन्हें संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवीरमना ने शपथ दिलाई। द्रौपदी मुर्मू को मिल चुका अवाॅर्ड

द्रौपदी मुर्मू ने 2007 में, ओडिशा विधान सभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक (विधान सभा सदस्य) के लिए नीलकंठ पुरस्कार प्राप्त किया।

National News inextlive from India News Desk