दुबई (आईएएनएस)। दुबई में रहने वाले एक भारतवंशी को मॉल में महिला के साथ छेड़छाड़ करने के जुर्म में तीन महीने जेल की सजा हुई है। मंगलवार को इस बात की जानकारी मिली। दुबई के सरकारी अभियोजन पक्ष ने बताया कि 33 वर्षीय भारतीय व्यक्ति ने 35 साल की सीरियाई महिला को जानबूझकर एक मॉल में परेशान किया। भारतवंशी को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया और जेल में सजा पूरी होने के बाद उसे निर्वासित कर दिया जाएगा। यह घटना 2 अगस्त, 2019 को हुई थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि वह अपने बच्चों और मां के साथ मॉल में थी, तभी उसने आरोपी को देखा।

दुबई में भारतीय ने चुराया दो आम, 5,000 दिरहम का जुर्माना और देश निकाला

पीछे से महिला को घूर रहा था दोषी

महिला ने बताया कि दोषी उसे पीछे से घूर रहा था और देखते देखते वह उसके बहुत करीब आ गया, जिससे वह चौंक गई। शिकायकर्ता ने आगे कहा, 'उसने अचानक मुझे पीछे से छुआ, जिसको लेकर मैं उसपर बहुत तेजी से चिल्लाई।' इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज ने भी शख्स को मॉल में महिला को छेड़ते हुए दिखाया है। इस घटना के बाद महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, अब उसे तीन महीने जेल की सजा हुई है। इससे पहले, पिछले साल सितंबर में दुबई एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक भारतीय कर्मचारी को एक यात्री के सामान से दो आम चुराने के जुर्म में अदालत ने 5,000 दिरहम जुर्माना के साथ निर्वासन का आदेश दिया था। बता दें कि भारतीय व्यक्ति ने 11 अगस्त, 2017 को एयरपोर्ट पर यात्री के सामान से दो आम चुराया था, उनकी कीमत लगभग 6 दिरहम थी।

International News inextlive from World News Desk