-ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस ने संभाला मोर्चा

-दोपहर 12 बजे के बाद शहर में एकाएक बढ़ गया ट्रैफिक

मेरठ : शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाने को लेकर शहर के मुख्य मार्गो पर कुछ समय के लिए टै्रफिक बढ़ गया, जिसके चलते कई मुख्य चौराहों पर भयंकर जाम लगा। देखते ही देखते जाम में काफी संख्या में वाहनों के पहिए थम गए। ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस ने आकर जाम को खुलवाया, जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली।

घर पहुंचने की होड़

रक्षाबंधन के पर्व का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे शुरू हुआ। सोमवार दोपहर दो बजे शुभमुहूर्त का इसका आखिरी समय था। रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए सड़क पर भीड़ बढ़नी शु़रू हो गई। शहर के हापुड़ अड्डे, बेगमपुल, बच्चा पार्क, ईव्ज चौपला, जेल चुंगी, कंकरखेड़ा, वेस्ट एंड रोड आदि मुख्य बाजारों में जाम लगना शुरू हो गया। सही मुहूर्त पर बहनों को अपने घर जाने के लिए होड़ सी मच गई। देखते ही देखते शहर के मुख्य मार्गो पर जाम लगना शुरू हो गया। दोपहिया वाहन से लेकर कार, बसें, ई- रिक्शा, टेंपो जाम में फंस गए।

पुलिस ने बढ़ाया हाथ

जाम लगने की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस ने बेगमपुल, लालकुर्ती, बच्चा पार्क, ईव्ज चौपला आदि चौराहों पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। जिसके चलते आम पब्लिक ने राहत की सांस ली।

दोपहर बाद सन्नाटा

दोपहर दो बजे से पहले जाम की स्थिति रही, लेकिन शुभ मुहूर्त समाप्त होने पर मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

-

रक्षाबंधन पर जाम से निपटने के लिए कई स्थानों पर सिविल पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर रखी थी। जाम लगने की सूचना पर तुंरत ही जाम खुलवा दिया गया।

मंजिल सैनी एसएसपी मेरठ