दिल्ली के 5 स्टार होटल आईटीसी मौर्या  के रेस्टोरेंट दम पुख्त को एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट की लिस्ट में 17वीं पोजीशन मिली है. यह इंडिया का टॉप रेस्टोरेंट लिस्ट हुआ है. होटल और रेस्टोरेंट की रैंकिंग करने वाली कंपनी सेन पेलिग्रीनो ने एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट की लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में 7 इंडियन रेस्टोरेंट को जगह दी गई है. जिसमें 4 रेस्टोरेंट दिल्ली में हैं. इसके अलावा 2 रेस्टोरेंट मुंबई में और 1 रेस्टोरेंट बंगलूरु में है.

टॉप 50 में शामिल इंडियन रेस्टोरेंट

1.Dum Pukht, New Delhi

दम पुख्त दुनियाभर में मशहूर है. दुनिया की नामचीन हस्तियां जब दिल्ली आती हैं तो वे यहां का खाना खाए बिना वापस नहीं लौटतीं हैं. शाही लोगों के लिए बनने वाला खाना अब दम पुख्त अपने मेहमानों को परोसता है. रेस्टोरेंट को एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट में से 17वीं पोजीशन दी गई है.  

2. Wasabi By Morimoto, Mumbai

 इस रेस्टोरेंट में एशिया के टॉप रेस्टोरेंट की लिस्ट में 20वीं पोजीशन मिली है. लिस्ट में यह इंडिया का दूसरा सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट है. यह रेस्टोरेंट ताज ग्रुप का है. यह रेस्टोरेंट मुंबई स्िथत ताज होटल में ही चलता है.

3. Bukhara, New Delhi

नई दिल्ली में स्िथत यह रेस्टोरेंट दुनियाभर के फिल्म एक्टर और पॉलिटिशियंस की डाइनिंग इस रेस्तरां में सजती है. यह इंडिया का थर्ड बेस्ट रेस्टोरेंट है. एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट में इसे 26वां स्थान मिला है.  

4. Indigo, Mumbai

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के नजदीक स्िथत इस रेस्टोरेंट में ट्रेडिशनल फूड से लेकर हर तरह का खाना मिलता है. इसके अलावा इस रेस्टोरेंट में वाइन भी सर्व की जाती है. इस रेस्टोरेंट को एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट की लिस्ट में 28वीं पोजीशन दी गई है. इस लिस्ट के हिसाब से यह इंडिया का फोर्थ बेस्ट रेस्टोरेंट है.

5. Varq, New Delhi

वर्क रेस्टोरेंट भी होटल ताज की शान बढ़ाता है. यह रेस्टोरेंट दिल्ली स्िथत ताज होटल में है. यह रेस्टोरेंट ताज होटल की लॉबी में है. एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट की लिस्ट में इसे 30वीं पोजीशन दी गई है. इस लिस्ट के हिसाब से यह इंडिया के टॉप 5 रेस्टोरेंट में जगह बनाता है.

6. Indian Accent, New Delhi

एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट की लिस्ट में इस रेस्टोरेंट को 41वीं पोजीशन दी गई है. इस लिस्ट के हिसाब से यह इंडिया के टॉप 6 रेस्टोरेंट की लिस्ट में जगह बनाता है. इस रेस्टोरेंट में हर तरह की इंडियन डिश मिलती हैं.

7. Karavalli, Bangalore

बंगलूरु का यह इकलौता रेस्टोरेंट है जिसे एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट की लिस्ट में जगह मिली है. इस रेस्टोरेंट को इस लिस्ट में 44वीं पोजीशन मिली है. इंडिया के टॉप रेस्टोरेंट की लिस्ट में यह 7वीं पोजीशन पर है.

एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट की लिस्ट

1. Narisawa, Tokyo

2. Nihonryori Ryugin, Tokyo

3. Nahm, Bangkok

4. Amber, Hong Kong

5. Restaurant Andre, Singapore

6. 8 ½ Otto E Mezzo Bombano, Hong Kong

7. Mr. & Mrs. Bund, Shanghai

8. Ultraviolet, Shanghai

9. Iggy’s, Singapore

10. Gaggan, Bangkok

11. Waku Ghin, Singapore

12. Caprice, Hong Kong

13. Lung King Heen, Hong Kong

14. Les Amis, Singapore

15. Bo Innovation, Hong Kong

16. Quintessence, Tokyo

17. Dum Pukht, New Delhi

18. The Chairman, Hong Kong

19. Eat Me, Bangkok

20. Wasabi By Morimoto, Mumbai

21. Hajime Restaurant, Osaka•

22. Jaan, Singapore

23. L’atelier De Joel Robuchon Hong Kong, Hong Kong

24. L’atelier De Joel Robuchon Singapore, Singapore

25. 28 Hubin Road, Hangzhou

26. Bukhara, New Delhi

27. Sushi Mizutani, Tokyo

28. Indigo, Mumbai

29. Sra Bua By Kiin Kiin, Bangkok

30. Varq, New Delhi

31. Aronia De Takazawa, Tokyo

32. Shinji By Kanesaka, Singapore

33. Kahala, Osaka

34. Franck Bistro, Shanghai

35. Osteria Mozza, Singapore

36. Bo Lan, Bangkok

37. Robuchon Au Dome, Macau

38. Nihonbashi, Colombo

39. Sushi Saito, Tokyo

40. Fu1015, Shanghai

41. Indian Accent, New Delhi

42. Ishikawa, Tokyo

43. Gunther’s, Singapore

44. Karavalli, Bangalore

45. Jade On 36, Shanghai

46. Yardbird, Hong Kong

47. Don’s, Hanoi

48. Fook Lam Moon, Hong Kong

49. Imperial Treasure, Singapore

50. Mozaic, Bali

National News inextlive from India News Desk