कानपुर। देश भर में रविवार को धूमधाम से दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। आज नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश वासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर भारत और विदेशों में रह रहे सभी साथी नागरिकों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। देवी दुर्गा हमारे ऊपर अपनी कृपा बरसाएं और हमारे जीवन को आनंद और समृद्धि से समृद्ध करें।


पीएम ने भी देशवासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं।  प्रधानमंत्री ने लोगों को बधाई देते हुए उनके सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दुर्गा अष्टमी दुर्गा पूजा या नवरात्रि के 8 वें दिन मनाई जाती है जहां भक्त पारंपरिक कपड़े पहनकर दुर्गा पूजा पंडालों में आते हैं और देवी दुर्गा के एक रूप महागौरी की पूजा करते हैं। दुर्गा पूजा उत्सव शीत ऋतु की शुरुआत में काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है। इस त्योहार को पूरे जोश, उत्साह और सौहार्दता के साथ लगभग पूरे देश में मनाया जाता है।

National News inextlive from India News Desk