-न्याय, शांति और प्रकृति से प्रेम का दे रहे हैं संदेश

pryagraj: नवरात्र के महापर्व पर जगद्जननी को जगह-जगह बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित किया गया है। सभी पंडाल अपने आपमें यूनीक हैं। सिटी की दुर्गा पूजा कमेटियों ने पंडाल निर्माण के लिए अलग-अलग थीम चुनी है। इन पंडालों के जरिए लोगों को न्याय, शांति और प्रकृति से प्रेम का संदेश दिया गया है। दरभंगा कॉलोनी से लेकर रामबाग बाई का बाग और खुल्दाबाद दुर्गा पूजा पंडाल ने सभी को अपनी तरफ अट्रैक्ट किया।

शांति स्तूप दे रहा शांति का मैसेज

धौलागिरी शांति स्तूप थीम पर बना दरभंगा दुर्गा पूजा पंडाल पब्लिक को खूब अट्रैक्ट कर रहा है। यहां मां का आशीष लेने आई गोविंदपुर की मांडवी नारायण ने बताया धौलागिरी शांति स्तूप थीम पर बना पंडाल बेहद खूबसूरत है। पंडाल की थीम भी हमें मैसेज कर रहा है कि हमें मन से हृदय से शांत होना चाहिये।

नेचर के क्लोज रहना सिखा रहा है बाई का बाग पंडाल

रामबाग बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल प्राकृतिक के खूबसूरत दृश्य के थीम पर बना हुआ है। पंडाल में आने वाले पब्लिक को खूब लुभा रहा है ये पंडाल। पंडाल लोगों को प्रकृति के प्रति अवेयर कर रहा है। हिमांशु ने बताया कि यहां बेहद खूबसूरत कलाकारी देखने को मिली। प्राकृत से घिरा पंडाल का पूरा वातावरण आकर्षित कर रहा है।

वर्जन

मैंने न्यूज पेपर और दोस्तों से दरभंगा पूजा पंडाल के बारे में बहुत सुना था। आज यहां आने के बाद लगा वाकई काबिले तारीफ है। शांति स्तूप थीम पर बना पंडाल देखकर मन को शांति दे रहा है।

-शिवांगी स्टूडेंट, झूंसी

शांति स्तूप थीम पर बना पंडाल सच में एन्वायर्नमेंट में शांति का माहौल है। पंडाल में विराजमान देवी मां का दर्शन करके और पंडाल देखकर लगा कि जीवन में ऊर्जा, अध्यात्म और शांति के समन्वय से ही सम्भव है।

-आकाश, कटरा

बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल पंडाल के बाहर से लेकर अंदर तक इकोफ्रेंडली है। पंडाल से हमें भी सीख मिलती है कि हम अपना जीवन इकोफ्रेंडली ही रखें। यह हमारी लाइफ को ज्यादा खूबसूरत बनाता है।

-सतीश चन्द्र श्रीवास्तव

बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल के जरिए प्राकृति का खूबसूरत दृश्य देखने को मिला। हमने पंडाल के माध्यम से सीखा है कि नेचर कितना खूबसूरत होता है। इस खूबसूरती को सुरक्षित बनाये रखना, हम सब की जिम्मेदारी है।

- रानी श्रीवास्तव

सुप्रीम कोर्ट के थीम पर बना खुल्दाबाद दुर्गा पूजा पंडाल शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पंडाल हमें मैसेज कर रहा है कि जिस तरह हम देवी मां के प्रति इतना अटूट विश्वास रखते हैं। उसी तरह न्याय के प्रति आस्था रखें।

-अभिषेक गुप्ता

खुल्दाबाद दुर्गा पूजा पंडाल हमें प्रेरित कर रहा है कि जिस तरह देवी मां से अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिये मां का ध्यान पूजा व विश्वास करते हैं। उसी तरह कोर्ट के फैसले के प्रति आस्था विश्वास बनाए रखें।

- शिवम श्रीवास्तव