RANCHI:नवयुवक संघ उपकार क्लब, अपर चुटिया व नायक चौक दुर्गा पूजा समिति देवी मण्डप रोड, हेसल पूजा पंडाल का उद्घाटन षष्ठी तिथि को विधिवत किया गया। चीफ गेस्ट पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटा।

1926 से हो रही पूजा

आदित्य विक्रम जायसवाल ने शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा-अनुष्ठान एवं आरती की। साथ ही सिटी के लोगों की खुशी व समृद्धि की कामना कीकहा कि नवरात्र दुर्गापूजा खुशी, उत्साह, समृद्धि, आपसी भाईचारगी, सद्भावना का पर्व है। यह पर्व रांची में सभी धर्म, जाति, वर्ग के लोग मिलकर हर्षोल्लास के वातावरण में मनाते आए हैं। उपकार पूजा समिति के अध्यक्ष बीरू साहू ने बताया कि नवयुवक दुर्गा पूजा समिति उपकार क्बल रांची में बंगाली रीति-रिवाज से 1926 से पूजा हो रही है। वहीं, सुबोधकांत सहाय व आदित्य विक्रम जायसवाल चुटिया प्राचीन श्रीराम मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में भी शामिल हुए। मौके पर मुख्य रूप से वीरू साहू, उदय पासवान, अनिल सिंह, गोपी कृष्ण अग्रवाल, कृष्णा सहाय, सुनील सिंह, रिक्की राज, शेखर वर्मा, रवि सिंह, विजू सिंह, रोहित सिन्हा, चंदन, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, प्रेम, मोहसिन मौजूद थे।