कानपुर। एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी लव लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। फरहान अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में व्यस्त हैं। अपनी लेडी लव के साथ अच्छा समय स्पेंड करने के महीना भर बाद उन्होंने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है जिसमें वो अपनी लेडी लव का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीर में फरहान का चेहरा नहीं बल्कि बैक साइड नजर आ रहा है पर फैंस ने उन्हें पहचान ही लिया। तस्वीर में उनकी गर्लफ्रेंड हाथ पकडी़ हैं और पीछे पलट कर देख रही हैं। फरहान ने इस तस्वीर को साझा करते वक्त इस पर कोई कैप्शन नहीं दिया है।

बॉलीवुड में 'मीटू' आरोपों के बीच फरहान अख्तर ने किया अपनी लेडी लव का खुलासा,जानें कौन हैं वो

ये हैं फरहान की लेडी लव

फरहान की इस पोस्ट में उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर ने उनका हाथ पकडा़ हुआ है। मालूम हो कि शिबानी एक सिंगर, एक्ट्रेस्, एंकर और मॉडल हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में बतौर एंकर काम भी किया है। तस्वीर में दोनों को इस तरह देख कर फैंस के मन में उनके रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पहले भी फरहान का नाम उनसे जुडा़ है लेकिन इस बार फैंस सोच में पड़ गए हैं कि फरहान रिलेशनशिप को ऑफिशल तो नहीं कर रहे हैं। मालूम हो कि करीब महीना भर पहले 1 सितंबर को शिबानी ने भी यही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से शेयर की थी। दोनों के अकाउंट से एक तस्वीर शेयर होना और एक साथ हाथ पकड़ कर घूमना उनके रिलेशनशिप के बारे में काफी कुछ क्लियर कर रहा है।

बॉलीवुड में 'मीटू' आरोपों के बीच फरहान अख्तर ने किया अपनी लेडी लव का खुलासा,जानें कौन हैं वो

इस फिल्म की शूटिंग में हैं व्यस्त

फरहान के रिलेशनशिप से परे अगर उनके वर्क फ्रंट की बात की जाए तो इन दिनों वो फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ और दंगल गर्ल जायरा वसीम भी है। फिल्म में फरहान और प्रियंका जायरा के माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। सोनाली बोस के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती दे रहे हैं। वहीं फिल्म के प्रोडक्शन का काम प्रियंका चोपडा़, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला मिल कर संभाल रहे हैं। फिल्म के 2019 के शुरुआत में रिलीज होने की बात सामने आई है।

बॉलीवुड में 'मीटू' आरोपों के बीच फरहान अख्तर ने किया अपनी लेडी लव का खुलासा,जानें कौन हैं वो

शिबानी की वॉयरल फोटो में दिख रहा शख्स फरहान अख्तर!, देखें तस्वीर

श्रद्धा कपूर के बाद अब फरहान अख्तर इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा नाम, जानें कौन हैं वो

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk