कानपुर।  श्रीदेवी का फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड लेने स्टेज पर पिता बोनी कपूर के साथ दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी पहुंची। राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद और स्मृति ईरानी बोनी कपूर को नेशनल अवॉर्ड देते दिखे।

नेशनल फि‍ल्‍म अवार्ड के दौरान श्रीदेवी को याद कर नम हो गईं बोनी कपूर की आंखें

- श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पिता के साथ समारोह में जाते नजर आईं। इस मौके पर दोनों बहनों ने साडी़ पहन रखी थी।

नेशनल फि‍ल्‍म अवार्ड के दौरान श्रीदेवी को याद कर नम हो गईं बोनी कपूर की आंखें

- समारोह में जब अवॉर्ड विजेताओं के नाम की घोषणा की जा रही थी। तब जाह्ववी अनाउंसमेंट में मां श्रीदेवी का नाम सुनने के लिए पूरा ध्यान स्टेज की ओर लगाई दिखीं।

नेशनल फि‍ल्‍म अवार्ड के दौरान श्रीदेवी को याद कर नम हो गईं बोनी कपूर की आंखें

- इस दौरान दोनों बहनों की बेहतरीन केमेस्ट्री भी देखने को मिली। दोनों बहने आपस में एक दूसरे से बातें करते नजर आईं।

नेशनल फि‍ल्‍म अवार्ड के दौरान श्रीदेवी को याद कर नम हो गईं बोनी कपूर की आंखें

- समारोह के दौरान जाह्ववी कपूर बार-बार बोनी कपूर की ओर देख रही थीं। बोनी कपूर के पीछे दिव्या दत्ता और पंकज त्रिपाठी बैठे थे। ये दोनों भी अपने नेशनल अवॉर्ड के लिए यहां आए थे।

नेशनल फि‍ल्‍म अवार्ड के दौरान श्रीदेवी को याद कर नम हो गईं बोनी कपूर की आंखें

- स्टेज पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आते ही सभी फिल्मी कलाकारों ने उनके सम्मान में अपनी सीटें छोड़ दीं। जाह्ववी, खुशी और बोनी कपूर ने भी हाथ जोड़ कर राष्ट्रपति को सम्मान दिया।

नेशनल फि‍ल्‍म अवार्ड के दौरान श्रीदेवी को याद कर नम हो गईं बोनी कपूर की आंखें

- बोनी कपूर नेशनल अवॉर्ड वितरण के दौरान श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हो गए। जब अवॉर्ड देने के लिए श्रीदेवी का नाम पुकारा गया तो बोनी कपूर की आंखें नम हो गईं। इस दौरान जाह्नवी पिता को तिरछी नजरों से देख रही थीं।

नेशनल फि‍ल्‍म अवार्ड के दौरान श्रीदेवी को याद कर नम हो गईं बोनी कपूर की आंखें

- श्रीदेवी का नेशनल अवॉर्ड लेने स्टेज पर जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर एक साथ पहुंचे। इसके बाद दोनों अवॉर्ड को अपनी-अपनी जगह बैठे निहारते दिखे।

नेशनल फि‍ल्‍म अवार्ड के दौरान श्रीदेवी को याद कर नम हो गईं बोनी कपूर की आंखें

नेशनल अवॉर्ड : जानें अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड में सबसे ज्यादा बार किन सेलेब्स ने जीता नेशनल अवॉर्ड

ये रेस्तरां खाने में परोस रहा श्रीदेवी की फिल्में , क्या आप भी खाना चाहेंगे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk