-कुंभ मेला के दौरान प्रमुख स्नान पवरें पर शहर के मैरिज हॉल की बुकिंग पर रोक से सभी परेशान

balaji.kesharwani@inext.co.in

PRAYAGRAJ: कुंभ मेला के दौरान पड़ने वाले स्नान पर्व के दिन ग्रह-नक्षत्रों का अद्भुत मेल होता है। उस दिन लोग न सिर्फ गंगा-यमुना में डुबकी लगाते हैं, बल्कि अन्य शुभ कार्य भी करते हैं। इसमें शादी-विवाह प्रमुख हैं। लेकिन इस बार कुंभ मेला के दौरान पड़ने वाले प्रमुख तिथियों व पर्वो पर शादी-विवाह नहीं हो पाएंगे।

केस- 1

अल्लापुर निवासी एनपी सिंह की बेटी की शादी 22 जनवरी को होनी थी। उन्होंने लाउदर रोड स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका बुक की थी। लेकिन एडमिनिस्ट्रेशन के आदेश पर 21 जनवरी को स्नान पर्व के एक दिन बाद गेस्ट हाउस बुक न करने के आदेश के कारण गेस्ट हाउस मालिक ने बुकिंग कैंसिल कर दी। मजबूरी में एनपी सिंह को शादी की डेट बदलनी पड़ी।

केस-2

मेंहदौरी निवासी राधेश्याम पांडेय ने अपने बेटे की शादी के बाद 11 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी की डेट फिक्स कर रखी थी। जगराम चौराहा स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस बुक था। एडमिनिस्ट्रेशन का आदेश आने के बाद बुकिंग कैंसिल कर दी गई। इसकी वजह से उन्हें रिसेप्शन की डेट को एक महीने आगे बढ़ाना पड़ा।

केस- 3

बेली गांव निवासी रवि यादव ने बताया कि बहन की शादी 19 फरवरी को होनी थी। उन्होंने जगराम चौराहा स्थित गेस्ट हाउस बुक किया था। अब शादी की डेट कैंसिल कर आगे बढ़ानी मजबूरी हो गई है। इससे हम तो परेशान हैं ही वर पक्ष को भी काफी घाटा हो रहा है। उन्होंने बारात लाने के लिए पहले से ही बुकिंग कर रखी थी, अब सब कैंसिल करना पड़ रहा है।

अखाड़ा परिषद ने किया विरोध

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने शाही स्नान की तिथियों के दौरान एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा गेस्ट हाउस मालिकों को शादी विवाह के कार्यक्रम आयोजित न करने के आदेश को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी कुंभ के नाम पर बवेला मचा रहे हैं। वे नहीं जानते हैं कि कुंभ का मतलब आम जनता को परेशान करना नहीं है।

स्नान पर्व

15 जनवरी मकर संक्रांति

21 जनवरी पौष पूर्णिमा

04 फरवरी मौनी अमावस्या

10 फरवरी बसंत पंचमी

19 फरवरी माघी पूर्णिमा

05 मार्च शिवरात्रि

इन दिनों नहीं होगी बुकिंग

14 से 16 जनवरी तक

20 से 22 जनवरी तक

03 से 05 फरवरी तक

9 फरवरी से 11 फरवरी तक

18 फरवरी से 20 फरवरी तक

04 मार्च से छह मार्च तक

विवाह की शुभ तिथि

17 जनवरी 2019 (गुरुवार)

18 जनवरी 2019 (शुक्रवार)

22 जनवरी 2019 (मंगलवार)

23 जनवरी 2019 (बुधवार)

25 जनवरी 2019 (शुक्रवार)

26 जनवरी 2019 (शनिवार)

27 जनवरी 2019 (रविवार)

28 जनवरी 2019 (सोमवार)

29 जनवरी 2019 (मंगलवार)

30 जनवरी 2019 (बुधवार)

31 जनवरी 2019 (गुरुवार)

01 फरवरी 2019 (शुक्रवार)

03 फरवरी 2019 (रविवार)

08 फरवरी 2019 (शुक्रवार)

09 फरवरी 2019 (शनिवार)

10 फरवरी 2019 (रविवार)

13 फरवरी 2019 (बुधवार)

14 फरवरी 2019 (गुरुवार)

19 फरवरी 2019 (मंगलवार)

20 फरवरी 2019 (बुधवार)

21 फरवरी 2019 (गुरुवार)

22 फरवरी 2019 (शुक्रवार)

23 फरवरी 2019 (शनिवार)

25 फरवरी 2019 (सोमवार)

26 फरवरी 2019 (मंगलवार)

28 फरवरी 2019 (गुरुवार)

02 मार्च 2019 (शनिवार)

03 मार्च 2019 (रविवार)

07 मार्च 2019 (गुरुवार)

08 मार्च 2019 (शुक्रवार)

09 मार्च 2019 (शनिवार)

12 मार्च 2019 (मंगलवार)

13 मार्च 2019 (बुधवार)

14 मार्च 2019 (गुरुवार)

एडमिनिस्ट्रेशन के आदेश का पालन हमारी मजबूरी है। इसलिए स्नान पर्व से पहले व बाद की तिथि की बुकिंग कैंसिल कर दी गई है। लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। कुछ लोग अभी भी जिद पर अड़े हुए हैं।

गुफरान अहमद

सचिव

गेस्ट हाउस एसोसिएशन