कानपुर (इंटरनेट डिस्क) । रामायण में रावण का किरदार भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना की राम का। रामायण के कुछ लोकप्रिय कलाकार , जिन्होंने रावण के किरदार में जान डाली थी। इनमें से कुछ कलाकार को आज भी, उनके चेहरे या तो उनकी दमदार आवाज की वजह से याद किए जाता है।

रामानंद सागर की रामायण
1987 में आई रामानंद सागर की रामायण को लोग हाथ जोड़कर देखते थे। इस धारावाहिक के जरिए, टीवी जगत में पहली बार अरविंद त्रिवेदी, रावण की भूमिका में नजर आए थे। जिसके बाद लोगों ने अरविंद त्रिवेदी को रावण की छवि में बसा लिया था।

फिल्म जय बजरंग बली
साल 1976 में आई फिल्म जय बजरंगबली में एक्टर प्रेम नाथ को रावण की भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में प्रेम नाथ ने रावण के किरदार को काफी खूबसूरती से निभाया था, जिसने लोगों के दिलो में अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी।

सागर आर्ट्स की रामायण
रामानंद सागर के बेटे द्वारा साल 2008 में बनाई गई रामायण में अखिलेश मिश्रा, रावण की भूमिका में नजर आए थे। भारी आवाज के साथ बड़ी आखों के कारण, अखिलेश मिश्रा ने रावण के किरदार में जान डाल कर, दर्शकों के दिलो में अपनी जगह बना ली थी।

सिया के राम
सीरियल, सिया के राम में कार्तिक जयराम को रावण के किरदार में देखा गया था। जो दर्शकों को काफी भा गया था।

संकट मोचन महाबली हनुमान
सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान में राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने रावण के किरदार निभाया था। जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया साथ ही इस रोल को काफी प्यार भी मिला।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk