नई दिल्ली (एएनआई)। इंस्टाग्राम पर अपनी दो हैप्पी सेल्फी शेयर करते हुए, अभिनेता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने बुधवार को देर रात अर्थ डे की शुभकामनाएं दीं हैं। अपनी पोस्ट में, प्रियंका ने बताया कि कैसे प्लैनेट अर्थ पर पूरी मानव जाति को आपस में कनेक्ट करने का काम पृथ्वी दिवस के माध्यम से संभव होता है।

धरती का ख्याल रखने को कहा

'क्वांटिको' फेम एक्ट्रेस ने अपने पिक्चर शेयरिंग प्लेटफार्म पर खुद की दो तस्वीरें पोस्ट कीं हैं। इन तस्वीरों में वह एक काले और सफेद प्रिंटेड फूलों की शर्ट पहने नजर आ रही हैं। सेल्फी के साथ कैप्शन मेंदेशी गर्ल ने लिखा कि हम सभी अलग हो सकते हैं, लेकिन पृथ्वी हमें जोड़े रखती है। यह हमारा घर है। आइए, धरती माता को एक साथ ठीक करें। इस पोस्ट को उन्होने #EarthDay और #EarthDayEveryDay के साथ शेयर किया है।

नजर आईं थीं वर्चुअल कॉन्सर्ट में

फिलहाल प्रियंका लॉकडाउन के चलते संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने सिंगर हसबैंड निक जोनास के साथ घर के अंदर रह रहे हैं। हाल ही में वे वर्चुअल कॉन्सर्ट 'वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम' में नजर आई थीं। इसकी की सफलता और इसके शानदार आयोजन के लिए उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन, ग्लोबल सिटीजन और म्यूजीशियन लेडी गागा की सराहना भी की थी। इस कार्यक्रम से COVID-19 की राहत के लिए 127 मिलियन अमरीकी डालर जुटाए गए हैं। प्रियंका ने वन वर्ल्ड का एक हिस्सा बनाने का सम्मान देने के लिए सोशल मीडिया पर धन्यवाद भी कहा था।उन्होंने सभी आयोजकों और प्रस्तुतकर्ताओं को उनकी रचनात्मकता और मानवता के लिए शुक्रिया अदा किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk