ऐसी है जानकारी
बताया गया है कि स्थानीय समयानुसार भूकंप के झटके रात 1 बजकर 59 मिनट पर महसूस किए गए हैं। भुकंप की तीव्रता फिलहाल इतनी थी कि गहरी नींद में सो रहे लोग भी जाग गए और घरों से बाहर निकल आए। बताते हैं कि भूकंप का केंद्र राजधानी से करीब 16 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में था। इसकी गहराई करीब 26 किलोमीटर बताई गई है।

कोई नुकसान की कोई खबर नहीं
इसके अलावा पूर्वी पंजाब प्रांत और उत्तरी-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। इसके बावजूद लोगों की आंखों में अभी भी खौफ का मंजर साफ नजर आता है।

इससे पहले के भूकंपों पर एक नजर
याद हो कि 8 अक्टूबर 2005 को पाकिस्तान में जबरदस्त भूकंप आया था। उस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 7.6 थी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी और साथ ही बड़ी संख्या में ही लोगों के सिरों से उनकी छत भी छिन गई थी। इससे भी पहले 2013 में यहां 7.7 तीव्रता के भूकंप में भी करीब 370 लोगों के मरने की खबर थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए थे।

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk