उपाध्यक्ष पद पर रजनीश पाण्डेय व गौरव सिंह संयुक्त विजेता घोषित

द्वितीय चरण के चुनाव में 99.4 फीसदी मतदान

ALLAHABAD: यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में छात्रसंघ निर्वाचन मंडल के गठन के लिए द्वितीय चरण में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में सर्वाधिक 50 वोट पाकर गोपाल पांडेय निर्वाचित घोषित किये गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप सिंह को मात्र एक मत के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर भी कांटे की लड़ाई में गौरव सिंह और रजनीश पांडेय दोनों ने 51-51 मत हासिल किये। दोनों को ही संयुक्त रूप से विजयी घोषित किया गया। मंत्री पद पर आशीष मिश्र ने 53 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रजनीश सिंह को 08 मतों के अंतर से पराजित किया।

159 में 158 ने किया मतदान

वहीं संयुक्त मंत्री पर विजयी ऋषभ टंडन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजरा बेगम को 18 मतों से हराया। सांस्कृतिक मंत्री पद में हर्ष दुबे ने 53 मत प्राप्त करते हुए प्रतिद्वंदी रजत पाल को 12 मतों के अंतर से पराजित किया। जबकि उपकोषाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई में अभिषेक तिवारी ने आशीष कुमार त्रिपाठी को 09 मतों के अंतर से पराजित किया। इस बार रिकार्ड 99.4 फीसदी वोटिंग हुई। निर्वाचन मंडल के 159 प्रतिनिधियों मे से 158 ने मतदान में हिस्सा लिया। मात्र एक कक्षा प्रतिनिधि डेंगू होने के कारण नहीं आ सका। विज्ञान वर्ग और वाणिज्य में 100 फीसदी वोटिंग हुई। कला वर्ग से 69 में से 68 वोट पड़े तथा अन्य गतिविधियों से सभी 11 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। सभी 42 छात्रा प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।

ईसीसी का चुनाव परिणाम

अध्यक्ष

गोपाल पाण्डेय- 50 मत जीते

दिलीप सिंह- 49 मत

अखंड प्रताप सिंह- 37 मत

आलोक कुमार- 22 मत

उपाध्यक्ष

रजनीश पाण्डेय- 51 मत जीते

गौरव सिंह- 51 मत जीते

शुभम- 21 मत

शुभम मिश्र- 06 मत

सत्यम यादव- 24 मत

मंत्री

आशीष मिश्र- 53 मत जीते

अनुराग- 21 मत

सतेन्द्र कुमार- 19 मत

मृत्युन्जय सिंह- 18 मत

रजनीश सिंह- 45 मत

संयुक्त मंत्री

ऋषभ टंडन- 45 मत जीते

मंगलेश्वर प्रसाद- 26 मत

अजरा बेगम- 27 मत

शिवम् त्रिपाठी- 17 मत

रिन्शु कुमार सिंह- 21 मत

रोहित शर्मा- 18 मत

सांस्कृतिक मंत्री

हर्ष दुबे- 53 मत जीते

मानव खरबंदा- 27 मत

संदीप कुमार राय- 32 मत

रजत पाल- 41 मत

उपकोषाध्यक्ष

अभिषेक तिवारी- 75 मत जीते

आशीष कुमार त्रिपाठी- 66 मत