मुंबई, (मिडडे)। ऐसी कोई भी स्क्रीन नहीं है जो कंटेंट क्वीन एकता कपूर से अछूती रही हो या जिसमें वे अनकंफर्टेबल हों। वर्षों से कई तरह की जॉनर में सपलता के साथ अपने पंख फैलाए एकता ने अपनी अलग पहचान कायम की है। एकता कपूर जो अपने कंटेंट और रेजर-शार्प बिजनेस स्किल के लिए इन सालों में फेमस हुई हैं, उन्होंने बताया कि क्या है उनका सक्सेज मंत्रा।

सफलता अपने से ज्यादा काबिल लोगों के बीच
एक इंटरव्यू में एकता ने कहा कि सफलता के लिए एंबीशियस होने से ज्यादा इंर्पोटेंट है कि आप लगातार अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहें। साथ ही ये कोशिश करें कि आप से बेहतर लोग आपके लिए काम करते हों। उन्होंने दावा किया कि जब भी ऐसा होगा तो वे कसम खा कर कह सकती हैं कि हमारा अपना ईगो रास्ते में आ जाएगा। यह उस समय होगा जब आप वास्तव में ऐसा महसूस करने लगेंगे कि अगर सामने वाला उसे आप के तरीके से नहीं कर रहा तो उसे चलता करके इसे खुद करेंगे और मैं बेहतर करेंगे। और तब आपको समझना होगा कि अगर आप उनका काम करने लगेंगे तो वह नहीं कर सकेंगे जो आपको असल में करना चाहिए। अगर वे अपने काम में बेहतर हो रहे हैं, तो यह बहुत अच्छा है क्योंकि वे आपके लिए काम कर रहे हैं। यह समझदारी ही सफलता का मंत्र है जो उन्होंने सीखा और जिसने उन्हें इतना कामयाब बनाया।

ekta kapoor birthday: अपने से बेहतर लोगों के साथ काम करना है इनकी सफलता का राज

खुद बनाया रास्ता
एकता कपूर ने एक फिल्म निर्माता के रूप में यात्रा अपनी मां के साथ बहुत छोटी उम्र में शुरू की थी। उस दौर में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता था। हांलाकि एकता के फादर अपने टाइम के सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने बिना पिता की मदद लिए खुद अपना रास्ता चुना और इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया। भारतीय टेलीविजन उद्योग में गेम-चेंजर, एकता कपूर ने 500+ ग्लोबल लीडर की लीग में शामिल होकर लिंक्डइन पर अपनी शुरुआत की। वे इस प्लेटफॉर्म पर भारत से इकलौती कांटेंट क्रिएटर हैं। सरोगेसी के जरिए सिंगल मदर बन कर एकता ने एक बार फिर उस क्षेत्र में अपना निशान छोड़ा है जे अब तक देश में महिलाओं के लिए अछूता था। जाहिर है वो बहुतों के आइडल और इंसप्रेशन हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk