ALLAHABAD: इलाहाबाद डिग्री कॉलेज एवं ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन का दौर चला। दोनो ही जगहों पर सुबह से शुरू हुआ नामांकन कार्य दोपहर में समाप्त हुआ। कॉलेजेस में नामांकन के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रनेता अपनी धमक दिखाने में पीछे नहीं रहे और छात्र-छात्राओं को लुभाने का हर हथकंडा अपनाया। दोनो ही कॉलेजेस में प्रमुख पदों के लिये कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एडीसी में कुल 24 और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में कुल 25 नामांकन पर्चा दाखिल हुआ।

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में नामांकन

अध्यक्ष पद

विवेक कुमार तिवारी, राम जी, प्रकाश पाण्डेय, प्रांजल कुमार, विवेक कुमार तिवारी

उपाध्यक्ष पद

आशुतोष गुप्ता, इन्द्रकान्त शुक्ला, विनय कुमार मिश्रा

महामंत्री पद

पंकज दुबे, धनंजय सिंह, आकाश मिश्रा, कुंवर आदित्य हितैशी

संयुक्त मंत्री पद

शिवम शर्मा, रोहित कुमार सिंह, आशु कुमार केशरी

सांस्कृतिक सचिव पद

अजय कुमार शुक्ला, ज्योति रावत, वरुणेन्द्र पाण्डेय

कला संकाय प्रतिनिधि

जयदीप त्रिपाठी, शुभम सिंह, सुशील कुमार तिवारी

वणिज्य संकाय प्रतिनिधि

अक्षय कुमार, अंकित पाण्डेय

विधि संकाय प्रतिनिधि

वागीश शुक्ला

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज

अध्यक्ष

अनुराग कुमार जायसवाल, सन्दीप कुमार यादव, प्रशांत पाठक, विपिन कुमार यादव, अनुपम त्रिपाठी

उपाध्यक्ष

स्वत: भट्ट, गजेन्द्र कुमार यादव, अतुल सिंह, आदित्य प्रताप मिश्रा, सौरभ चतुर्वेदी

महामंत्री

महीप कुमार पांडेय, अंकित त्रिपाठी, दीपक तिवारी, आदित्य सिंह, अनुराग मिश्रा, विकास पांडेय

संयुक्त मंत्री

शिवम श्रीवास्तव, रजनीश यादव, चंदन पांडेय, प्रिंस तिवारी

सांस्कृतिक सचिव

शांतनु शुक्ला, दीपक यादव, रवि प्रकाश वर्मा, शुभम सिंह, ऋषभ श्रीवास्तव

सीएमपी कॉलेज में शुक्रवार को नामांकन पत्रों पर आपत्ती ली गई। छात्र-छात्रायें अपनी आपत्ति शनिवार दोपहर 02 बजे तक दे सकते हैं। वे अपनी आपत्ति वाहट्सएप नम्बर 9415238774 पर दाखिल कर सकते हैं।

डॉ। मीना राय, चुनाव अधिकारी सीएमपी डिग्री कॉलेज

09 अक्टूबर को प्रात: 11 से 12 बजे तक नाम वापसी तथा आपत्ती ली जायेगी। प्रत्याशी से अपील है कि प्रमाण सहित आपत्ति दाखिल करें। उसी दिन शाम 04 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।

डॉ। आनंद सिंह, चुनाव अधिकारी ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज