-पहले भी कई बार हो चुके हैं हादसे

-लोगों ने किया हंगामा, जमकर नारेबाजी

Sardhana: पुलिस चौकी के निकट रविवार सुबह बारिश में बिजली के खंबे में करंट उतर आया। जिससे कई लोगों को बिजली के जोरदार झटके लगे। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मौके पर हंगामा किया तो ऊर्जा निगम के कर्मचारी पहुंचे और करंट की समस्या दूर की। क्षेत्र के लोगों ने जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।

लोगों ने किया हंगामा

पुलिस चौकी के निकट स्थित बिजली के खंबे में रविवार सुबह बारिश के चलते करंट उतर आया। जिससे कई लोगों को करंट के जोरदार झटके लगे। मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा करते हुए ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि कई दिनों से खंबे में करंट उतरने की समस्या है। 15 दिन पूर्व भी कुछ लोगों को करंट के झटके लगे थे। शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारी समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। अधिकारियों को शायद बड़े हादसे का इंतजार है।

आश्वासन पर माने

हंगामे की सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करंट की समस्या का निस्तारण किया। क्षेत्र के लोगों ने जर्जर बिजली के तार भी बदलवाने की मांग की है। हंगामा करने वालों में तहसीन, फिरोज, दिलशाद, शाहीन, वसीम, मोहसिन आदि मौजूद रहे।