- पुलिस लाइन में सेनेटाइजन केबिन किया जा रहा है तैयार

- थानों में भी सेनेटाइजेशन के बाद ही मिलेगी एंट्री

Meerut । कोरोना वायरस की जंग से लड़ने के लिए पुलिस भी अपनी तैयारी कर रही है। पुलिस ने तीन सेनेटाइज मशीनों को भी खरीदा है। जिससे सभी थानों को सेनेटाइज कराया जाएगा, इसके साथ ही पुलिस लाइन भी सेनेटाइज होगी। इसके साथ ही पुलिस लाइन में एंट्री करने के लिए गेट पर सेनेटाइज केबिन लगाया गया है। सेनेटाइज होने के बाद ही पुलिस लाइन में एंट्री मिलेगी, इसके साथ ही सदर बाजार थाने में भी सेनेटाइजेशन केबिन बनाया गया है।

ये है व्यवस्था

अभी तक सदर बाजार थाने में सेनेटाइजेशन केबिन बनाया गया है। जो भी सदर थाने के अंदर एंट्री करेगा, चाहे वह पुलिसकर्मी हो या अधिकारी वह पहले सेनेटाइजेशन कराएगा, जिसके बाद ही थाने के अन्दर एंट्री मिलेगी। इसके साथ ही पुलिस लाइन गेट पर भी सेनेटाइजेशन केबिन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सेनेटाइजेशन केबिन बनकर तैयार हो जाएगा, इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। इसके साथ ही शहर के सभी थानों में सेनेटाइजर मशीन द्वारा छिड़काव भी कराया जाएगा। कुछ थानों में इसको शुरू भी कर दिया गया है। देहात और शहर दोनो क्षेत्र के थानों में सेनेटाइजेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों कार्यालय और आवास पर भी सेनेटाइजेशन कराया जाएगा।

दिए ग्लब्स और मास्क

पुलिस लाइन में सेनेटाइजेशन टनल का निर्माण और उसके साथ ही पुलिसकर्मियों को निशुल्क मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर, साबुन भी मुहैया कराया गया है।

एरिया सेनेटाइजेशन के लिए दस सेनेटाइजेशन मशीनों को खरीदा गया है। इनसे पुलिस कर्मियों की क्यूआरटी टीम बनाकर उन्हें डब्लूएचओ मानकों के आधार पर ट्रेंड कराकर पूरे जनपद में एरिया सेनेटाइजेशन कराया जाएगा।

अजय साहनी

एसएसपी