JAMSHEDPUR: पुलिस सुरक्षा के लाख दावे करे, लेकिन जमशेदपुर में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। कभी भी और कहीं भी किसी लड़की के साथ अनहोनी हो सकती है। शहर में मनचलों का मन इस कदर बढ़ गया है कि वे अव सड़क चलती युवती के कपड़े फाड़ने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। सोनारी थाना एरिया में शनिवार की दोपहर ऐसा ही एक वाकया सामने आया। जानकारी के मुताबिक मनचले ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर सोनारी खूंटाडीह निवासी एक युवती के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ डाले। इस मामले में पीडि़ता ने सोनारी थाना में शिवलाल अखाड़ा के पास रहने वाले विक्की साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसके अनुसार पीडि़ता साकची में काम करती है। ख्9 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे वह साकची से अपने घर जा रही थी। इस दौरान खूटांडीह में युवक ने उसका का रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले। पीडि़ता ने शोर मचाया तो बस्ती के लोग फौरन मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

जहर पिला कर हत्या का आरोप

भुइयांडीह निवासी महावीर साव ने कल्याणनगर निवासी प्रमिला देवी के खिलाफ जहर पिलाकर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा है। प्राथमिकी के अनुसार ख्0 सितंबर को महावीर का बेटा सोहन साव जब अपने घर आया तो उल्टी करने लगा। महावीर के पूछने पर उसने बताया कि वह प्रमिला देवी के घर गया था उसी ने कुछ खाने के दिया था। स्थिति खराब होने पर सोहन साव को टीएमएच में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान ख्ख् सितंबर को उसकी मौत हो गयी।

युवती साकची के एक दुकान में काम करती है। शुक्रवार की दोपहर काम से लौटने के वक्त विक्की साहू नामक युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की और कपड़े फाड़े। लोगों के जुटने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

-सोनारी थाना प्रभारी