-विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न जगहों पर हुए कार्यक्रम

ALLAHABAD: विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इलाहाबाद संग्रहालय में मुख्य वन संरक्षक कमलेश कुमार गुप्त, जिला वन अधिकारी डीएन सिंह व डॉ। ओएन वानखेड़े ने 20 से अधिक पौधे रोपित किए। एनसीआर हेडक्वार्टर सूबेदारगंज से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई तो जीएम एनसीआर एमसी चौहान ने पौधरोपण किया।

डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ के नेतृत्व में डीएसए ग्राउण्ड से जागरुकता रैली निकाली गई। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा जमुना क्रिश्चियन कॉलेज से स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, रविंद्र कुमार जायसवाल, बसंत लाल आजाद, विजय केसरवानी, प्रमिल, राजेश आदि शामिल रहे। केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी झलवा में भी रैली निकाली गई। इसमें प्रधानाचार्य विजयेश पांडेय ने बच्चों को अवेयर किया।

जवानों ने की संगम किनारे सफाई

शिवकांति प्रोडक्शन द्वारा शास्त्री तपोवन पार्क में पर्यावरण गोष्ठी व पौधरोपण किया गया। 101 वाहिनी आरएएफ गंगा जमुनी तहजीब के प्रहरी 91 आरएएफ बटालियन व 93 बटालियन केरिपुबल एवं आईटीबीपी के जवानों ने संयुक्त रूप से संगम तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी प्रमोद कुमार, उप कमान अधिकारी दीपक कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

बाक्स

हरियाली का दिया संदेश

नगर निगम परिसर में मेयर अभिलाषा गुप्ता, नगर आयुक्त अविनाश सिंह के साथ पार्षद कुसुमलता गुप्ता, नीरज गुप्ता, रविशंकर द्विवेदी, विमल गुप्ता, नेम यादव, ओपी द्विवेदी, सिंटू मिश्रा, गिरधारी सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। गंगा विचार मंच व गंगा स्वच्छता मंच की प्रांत संयोजिका अनामिका चौधरी के नेतृत्व में कई जगह पौधरोपण किए गए। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम परिसर नैनी में पौधे लगाए गए। अखिल भारतीय सेवक समाज द्वारा सुभाष चौराहे से पगयात्रा निकाली गई।