- दर्शन-पूजन और केक काटकर कार्यकर्ताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु जीवन की कामना की

VARANASI

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व चीफ मिनिस्टर अखिलेश यादव के ब्ब्वें जन्मदिन पर नगर के सपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा। सपा के सभी फ्रंटल ने शनिवार को विविध आयोजन कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु जीवन की कामना की। मौलवीबाग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। इसी प्रकार समाजवादी छात्र सभा आशुतोष सिन्हा ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ नगर के पार्को में पौधारोपण किया। महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा काल भैरव मंदिर में ब्ब् दीप जलाकर अपने यशस्वी नेता का जन्मदिन मनाया। इसी प्रकार वरूणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर छात्र सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने कैंट रेलवे स्टेशन पर पिछली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए फिर से अखिलेश के नारे को बुलन्द किया।