कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार को सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी। इस बार एक्जिट पोल आज शाम 6.30 बजे के बाद जारी किया जाएगा जो उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के 2022 विधानसभा चुनाव परिणामों के संभावित परिणाम को पेश करेगा।

एक्जिट पोल क्या है और इसे कैसे किया जाता है?
एग्जिट पोल चुनाव के परिणाम घोषित होने से पहले चुनाव के संभावित परिणाम की भविष्यवाणी करने का एक तरीका है। इसमें कुछ सैंपल इकठ्ठा किए जाते हैं जो मतदान केंद्रों के बाहर कई मीडिया संगठनों द्वारा किए गए मतदाताओं का एक सर्वेक्षण है। यह विशुद्ध रूप से उन मतदाताओं की प्रतिक्रियाओं पर निर्भर करता है जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल कब घोषित होंगे?
भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार, एग्जिट पोल उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के मतदान के समाप्त होने के बाद शाम 6.30 बजे के बाद ही घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने पहले अपने आदेश में कहा था, "कोई भी व्यक्ति समय से पहले कोई एक्जिट पोल नहीं करेगा और प्रिंट या किसी अन्य तरीके से किसी एक्जिट पोल के परिणाम को प्रकाशित या प्रचारित नहीं किया जाएगा।"

एग्जिट पोल कहां और कैसे देखें?
कई समाचार चैनलों एग्जिट पोल बताते हैं। कुछ प्रमुख संगठन जो उन्हें प्रसारित करते हैं, वे हैं एबीपी नेटवर्क, टाइम्स नाउ, इंडिया टुडे, आज तक, जी न्यूज और टीवी 9 भारतवर्ष। इसके अलावा, दैनिक जागरण भी उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के 2022 के विधानसभा चुनावों के परिणाम के लिए पोल कराएगी।

2022 के विधानसभा चुनाव के बारे में
उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान हुआ था। मणिपुर में दो चरणों में मतदान हुआ था- 27 फरवरी को और 3 मार्च। उत्तराखंड और गोवा के चुनाव 14 फरवरी को हुए थे, जबकि 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 फरवरी को मतदान हुआ था।

National News inextlive from India News Desk