प्रोफाइल

सरगना नाम - अरविंद

पता - अफजलपुर पावटी

थाना - जानी

शिक्षा - मिलेनियम पब्लिक स्कूल से इंटर कर रहा है

काम - लूटपाट

अब तक - आठ से अधिक लूट

नाम - मनीष

पता - अफजलपुर पावटी

थाना - जानी

शिक्षा - आईटीआई के बाद एनएएस कॉलेज से बीए

काम - लूटपाट

नाम - विकास

पता - अफजलपुर पावटी

थाना - जानी

शिक्षा - प्राइवेट दसवीं कर रहा है

काम - लूटपाट

पहचान लीजिए इन तीन शातिर युवकों को। ये तीनों लुटेरों का गैैंग हैं। अपने घर से स्कूल-कॉलेज जाने के लिए कहकर निकलते हैं। फिर सडक़ों पर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। लूटपाट करने के बाद माल लेकर अपने घर पहुंच जाते हैं। काफी संख्या में लोगों को लूट चुके हैं। लेकिन आज पुलिस के कब्जे में हैं। इन तीनों को टीपी नगर पुलिस ने दबोच लिया। जिनको प्रेस वार्ता में सार्वजनिक किया गया। फिर इन सभी ने अपने कारनामों की कहानी बयां की।

मां का लाडला बिगड़ गया

ऐसे पकड़े गए

हाइवे पर टीपी नगर पुलिस शनिवार की रात बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कर रही थी। तभी एक पल्सर बाइक पर तीन युवक पकड़े गए। इनकी चेकिंग की गई। इनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। इनको थाने लाया गया और पूछताछ हुई। तो इन तीनों ने बहुत कुछ कबूला। साथ ही इनका शिकार हुआ एक फौजी भी पहचान के लिए बुलाया गया। जिसने तीनों को पहचान लिया। फिर इनकी निशानदेही पर लूट का बहुत माल बरामद हुआ। तीनों शातिर अफजलपुर पावटी थाना जानी के रहने वाले हैं। जिनके नाम विकास, अरविंद और मनीष हैं।

पढऩे निकलते थे

टीपी नगर पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान इनकी करतूत सामने रखी। मिलेनियम पब्लिक स्कूल में बारहवीं का छात्र अरविंद इस गिरोह का सरगना है। इसके साथी विकास और अरविंद भी पढ़ाई कर रहे हैं। विकास प्राइवेट से दसवीं कर रहा है। मनीष आईटीआई करने के बाद एनएएस कॉलेज से बीए कर रहा है। तीनों सुबह घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकलते थे। इसके बाद तीनों बाइपास हाइवे पर खड़े हो जाते थे। इनके पास 220 सीसी की पल्सर बाइक है। जिस पर ये लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।

अब तक एक दर्जन

अरविंद ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं। उस पर तीस हजार रुपए का कर्ज हो गया। फिर इसने अपन दो दोस्तों को साथ लिया और सडक़ पर लूटपाट करने उतर पड़ा। अरविंद ने डेढ़ महीने में आठ से अधिक लूट की वारदातें कीं। 16 जनवरी को इन लोगों ने बाइपास पर स्कूटी सवार एक महिला से पर्स लूटा था। जिसमें तीन सिम वाला मोबाइल और कैश था। 25 जनवरी को परतापुर क्षेत्र में डुंगरावली के पास हाइवे पर एक बाइक सवार दंपति से लूट की थी। 21 जनवरी को इन लोगों ने कलंजरी जाने वाले रास्ते पर दो बाइकें लूटी थीं। जो बेच दी थीं।

फौजी ने पहचाना

पुलिस के अनुसार इन तीनों का साम्राज्य शोभापुर से परतापुर तिराहे तक है। दौराला पबरसा का रहने वाला फौजी राजकुमार भी इनका शिकार हुआ था। जिसके आईकार्ड, रुपए, पर्स और अन्य सामान इन तीनों ने लूट लिया था। ये लूटपाट करने के बाद बाइकों को सोतीगंज में बेच देते थे। कई बाइकें और अन्य लूट का सामान इन लोगों ने बेचा। लूटे गए रुपए को अय्याशी में उड़ा रहे थे। अब ये तीनों जेल में अपनी कारस्तानी की सजा भुगतेंगे।