बरेली : सरेआम स्कूली छात्राओं पर फब्बतियां कसना, छेड़खानी और अश्लील तंज मारना दो मनचलों को बेहद भारी पड़ गया। छात्राओं ने हिम्मत कर मनचलों की शिकायत कॉलेज प्रिसिंपल से की। इसके बाद प्रिसिंपल ने पुलिस को कॉल कर मनचलों को पकड़वाया। फिर छात्राओं ने मनचलों के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

कई दिनों से पीछा कर रहे थे मनचले

बारादरी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीडि़ता एक कॉलेज की स्टूडेंट है। उसकी दो सहेलियां कुतुबखाना स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। पीडि़ता का आरोप है कि हफ्ते भर से पुराना शहर का दिलशाद और शान उसकी सहेलियों से छेड़खानी कर रहा था। मनचलों ने छात्राओं का जीना दुश्वार कर दिया था। कई बार समझाने के बाद भी मनचले अपनी हरकतों से बाज नहंी आए। तो छात्राओं ने अपने परिजनों और कॉलेज प्रिसिंपल से मनचलों की शिकायत की। आरोप है कि मंडे सुबह नौ बजे तीनों छात्राएं घर से कॉलेज निकली। तो जगतपुर इलाके से उनका बाइक से पीछा करने लगे और सिविल लाइन्स तक पहुंच गए। इसी बीच मनचलों ने छात्राओं का हाथ पकड़ने की कोशिश की। तो छात्राएं वहां से बचकर एक स्वीट हाउस के सामने खड़ी हो गई। इसके बाद छात्राओं ने कॉलेज प्रिसिंपल को फौरन कॉल कर मनचलों के बारे में बताया। फिर प्रिसिंपल ने पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना देकर मनचलों को पकड़वा दिया। कुछ घंटों पर बाद छात्राओं ने बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामले को तुल पकड़ता देख पुलिस ने मनचलों को छेड़खानी करने के आरोप में जेल भेज दिया है।