1971 में लीला कबीर से विवाह किया

कानपुर। जॉर्ज फर्नांडिस भारत के पूर्व रक्षामंत्री रह चुके हैं। भारतीय संसद की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार  इनका जन्म  मैंगलोर में 3 जून 1930 को हुआ। इन्होंने  21 जुलाई 1971 में लीला कबीर से विवाह किया था।जॉर्ज ने  अपने जीवन काल में संघवादी, कृषिविद, राजनीतिक कार्यकर्ता और पत्रकार के रूप में विशेष भूमिकाएं अदा की हैं।

1989 में रेल मंत्री के रूप में चुने गए

जॉर्ज फर्नांडिस ने 1967 के आम चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद राजनीति के क्षेत्र में यह काफी तेजी से सीढ़ियां चढ़ने लगे थे। खास बात तो यह है कि  जॉर्ज फर्नांडीस ने 1967 से 2004 तक एक नहीं बल्कि 9 बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।जार्ज 1989 में रेल मंत्री के रूप में चुने गए। यह संचार, उद्योग विभागों के भी मंत्री रहे।

1994 में समता पार्टी का गठन किया

बहुत कम लोगों को पता है कि जॉर्ज फर्नांडिस कर्नाटक की वर्तमान सत्ताधारी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी देवेगौड़ा के कभी राजनीतिक सहयोगी थे।हालांकि वक्त के साथ-साथ इनकी राहें अलग हो गई थीं। जॉर्ज फर्नांडिस ने  1994 में जनता दल छोड़कर समता पार्टी का गठन कर लिया था।

1999 में  फिर जनता दल का विभाजन

इसके बाद फिर 1999 में  एक बार और जनता दल का विभाजन हो गया। इस दौरान कुछ नेता जॉर्ज फर्नांडिस की समता पार्टी के साथ मिल गए और पार्टी का नाम  जनता दल (यूनाइटेड) रखा। वहीं बाकी बचे नेताओं ने  एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व में  जनता दल (सेक्युलर) का गठन किया।

1998 से 2004 तक रक्षा मंत्री रहे

जॉर्ज फर्नांडिस ने एनडीए के शासन काल में 1998 से 2004 तक रक्षा मंत्री का पद संभाला था।आपको जानकार हैरानी होगी कि जॉर्ज फर्नांडिस को 50 और 60 के दशक में ट्रेड यूनियन पॉलिटिक्स में किसी फायरब्रांड नेता से कम नहीं आंका जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन ट्रेड यूनियन वर्कर्स के लिए एक नहीं कई लड़ाइयां लड़ीं।

अन्नदाता हड़ताल पर : किसानों का देशभर में प्रदर्शन, 10 दिन की हड़ताल बन सकती है मुसीबत

National News inextlive from India News Desk