आगरा। एमएम गेट में हॉस्पिटल रोड पर टप्पेबाजों ने सीबीआई अधिकारी बनकर सर्राफ को ठग लिया। उसकी सोने की चेन, अंगूठी और कुर्ते के बटन लेकर भाग गए।

दो युवकों ने रोक लिया

राजामंडी स्थित मंसा देवी गली निवासी सर्राफ श्यामलाल वर्मा की फव्वारा पर सर्राफ की दुकान है। वह, गुरुवार की दोपहर तीन बजे दुकान जा रहे थे। लेडी लॉयल के सामने दो युवकों ने रोक लिया। खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए सर्राफ से कहा कि आगे लूट और हत्या हो गई है। उन्हें बाजार की ओर जाने से मना किया।

हड़काना शुरू कर दिया

इस बीच खुद को अधिकारी बताने वाले एक युवक ने उनके कुर्ते में सोने के बटन, हाथों में अंगूठी और गले में सोने की चेन देखकर उन्हें हड़काना शुरू कर दिया। युवकों ने कहा कि उनके साथ भी घटना हो सकती है। सर्राफ से अंगूठी, बटन और सोने की चेन निकालकर एक कागज में रखने की कहा। सारा सामान कागज में रखने के बाद उनकी जेब में डाल दिया। सर्राफ ने कुछ दूर जाने के बाद कागज खोलकर देखा तो उसमें रखा सामान गायब था। पीडि़त ने मामले की जानकारी एमएम गेट थाने जाकर दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।