- पुलिस और प्रदेश सरकार किया बदनाम, फैलाई थी सनसनी

- पिता को व्हाट्सअप मैसेज भेजकर प्रेमी संग भाग निकली युवती

GORAKHPUR: चौरीचौरा एरिया के हरिओम नगर कॉलोनी निवासी काजल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ब्वायफ्रेंड के साथ साजिश रचकर फरार हुई काजल की हरकत से पुलिस और प्रदेश सरकार की बदनामी हुई। उसकी साजिश से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठने लगा था। कुछ नेताओं ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसलिए काजल और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस और प्रदेश सरकार को बदनाम करने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पूर्व में दोनों के खिलाफ पुिलस को झूठे सबूत गढ़ने, पुलिस को गुमराह करने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की एफआईआर दर्ज हुई थी।

युवती की योजना से फैली हुई थी सनसनी

10 सितंबर को चौरीचौरा, हरिओम नगर कालोनी के अनिल पांडेय की बेटी काजल घर से आफिस के लिए निकली। फिर वह अचानक लापता हो गई। पौने 12 बजे उसके मोबाइल से पिता के फोन पर व्हाट्सअप किया गया। घायल हाल काजल की तस्वीरे भेजकर बदला लेने की बात कही गई। तस्वीरों के आधार पर पुलिस को घटना पर संदेह हुआ। लेकिन बिना रिकवरी के पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी। पिता ने पुलिस को सूचना दी तो अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। रविवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड से दोनों को बरामद कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि आगरा के प्यायू खंदौली निवासी हरिमोहन शर्मा से साल भर से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। अपने मर्डर की झूठी सूचना देकर वह प्रेमी संग शादी करके साथ रहने की योजना बना चुकी थी। दोनों की करतूत से पुलिस और प्रदेश सरकार को बदनाम करने और समाज में सनसनी फैलाने वाला मानते हुए आइजी ने कार्रवाई का निर्देश दिया।

वर्जन

युवती और उसके ब्वायफ्रेंड ने कानून-व्यवस्था का मजाक बनाया। उनकी हरकतों से एक सवाल खड़ा हुआ। समाज में भय फैल गया था। दोनों के खिलाफ मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

जय नारायण सिंह, आईजी गोरखपुर