राधे मां ने खोला राज

नवरात्र के मौके पर राधे मां पांच दिवसीय दौरे पर अमृतसर गईं थीं। चार अप्रैल को उनका जन्मदिन भी है। ऐसे में वह अपने भक्तों के साथ जन्मदिन सेलीब्रेट करने यहां आईं हैं। इस दौरान राधे मां ने एक पुराना राज भी खोला। राधे मां ने बताया कि आखिर वह स्कर्ट क्यों पहनती हैं। उनका कहना है कि यह स्कर्ट उन्हें भक्तों ने दी थी। वह उनकी खुशी के लिए ऐसा करती हैं। यहां पर एक और रोचक बता पता चली कि पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स भी राधे मां की भक्त हैं, हालांकि वह राधे मां से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी। लेकिन ब्रिटनी टि्वटर पर उनके भक्तों को फॉलो करती हैं। यही नहीं राधे मां बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की बहुत बड़ी फैन भी हैं। हालांकि दोनों को कभी साथ देखा नहीं गया।

शॉर्ट स्कर्ट से लेकर किस तक

कभी शॉर्ट स्कर्ट तो कभी भक्तों के साथ किस वाली फोटो को लेकर राधे मां काफी चर्चा में रही हैं। खुद को देवी का अवतार कहने वाली राधे मां के अब तक कई सच सामने आ चुके हैं। बीते साल दहेज उत्पीड़न और धोखेबाजी के मामलों फंस चुकी राधे मां पर सेक्स रैकेट तक चलाने के आरोप लग चुके हैं। राधे मां उर्फ सुखविदंर कौर पर मुंबई की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

शादीशुदा हैं राधे मां

राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले व्यापारी सरदार मोहन सिंह से हुई है। शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाकात हुई, जिसके बाद से ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया। कुछ समय बाद वह मुंबई आ गई। इसके बाद यहां पर वह राधे मां के नाम से मशहूर हो गई। वह भक्तों को खुद को मां दुर्गा का अवतार बताती हैं। आज मुंबई में उनके बड़ी संख्या में भक्त हैं।

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk