- ऑनलाइन नंबरों की नीलामी शुरू न होने से परेशान हो रहे हैं वाहन मालिक

- अधिसूचना कर दी गई जारी लेकिन अभी सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं

LUCKNOW: फैंसी नंबरों की चाहत रखने वाले अपने वाहन रोड़ पर नहीं निकाल पा रहे हैं। फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी न होने से उन्हें मनचाहा नंबर नहीं मिल रहा है। फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी को लेकर सॉफ्टवेयर में कई चीजें अपडेट होनी हैं, जिससे लोग मनचाहे नंबरों के लिए बोली नहीं लगाई जा पा रही है।

भरना होगा हर्जाना

फैंसी नंबरों की नई सीरीज यूपी 32 केजेड शुरू होनी है लेकिन अभी इसकी ऑनलाइन नीलामी नहीं शुरू हुई है। जिस कारण इस सीरीज के फैंसी नंबर की चाह रखने वाले अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे हैं। जबकि रजिस्ट्रेशन में देरी होने पर वाहन मालिक को टैक्स का 5 फीसद जुर्माना भरना होगा।

347 फैंसी नंबरों की सीरीज

आरटीओ ऑफिस के कर्मचारियों के अनुसार एक सीरीज में 9999 वाहनों को नंबर दिए जाते हैं, जिसमें 347 फैंसी नंबर होते हैं। जिन्हें चार हिस्सों में बांटा जाता है और इनके बेस प्राइज भी अलग-अलग होते हैं। बेस प्राइज जमा करने के बाद ही आप इनकी ऑनलाइन नीलामी में शामिल हो सकते हैं।

बाक्स

ये होना है अपडेशन

- नए तय किए गए बेस प्राइज

- फैंसी में शामिल नहीं नंबरों का बेस प्राइज

- नियमों में किए गए कुछ बदलाव

बाक्स

हासिल करें मनचाहा नंबर

इस बार टू और फोर व्हीलर के लिए अलग-अलग बेस प्राइज निर्धारित किया गया है। वहीं जो नंबर फैंसी की लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी निर्धारित राशि देकर हासिल किया जा सकता है। टू व्हीलर के लिए एक हजार और फोर व्हीलर के लिए 5 हजार रुपए देकर आप ये नंबर हासिल कर सकते हैं।

कोट

जल्द ही फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी शुरू होगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट हो रहा है। अन्य नंबरों का भी एलॉटमेंट शुरू हो जाएगा।

संजय तिवारी, एआरटीओ प्रशासन

आरटीओ ऑफिस

बाक्स

फैंसी नंबरों की लिस्ट और उनकी रशि

कैटेगरी नंबरों की संख्या पहले रेट अब रेट

अति आकर्षक 19 दो व चार पहिया, 5 हजार टू व्हीलर 20 हजार, फोर व्हीलर 1 लाख

अति महत्वपूर्ण 46 दो व चार पहिया, ढाई हजार टू व्हीलर 10 हजार, फोर व्हीलर 50 हजार

आकर्षक नंबर 95 दो व चार पहिया 2 हजार टू व्हीलर 5 हजार, फोर व्हीलर 25 हजार

महत्वपूर्ण नंबर 187 दो व चार पहिया 1हजार टू व्हीलर 3 हजार, फोर व्हीलर 15 हजार