- नंबर पोर्टबिलिटी की व्यवस्था भी होगी शुरू

LUCKNOW: फोर व्हीलर के साथ ही अब टू व्हीलर मालिक भी फैंसी नंबरों की बोली लगा सकेंगे। वहीं फोर व्हीलर के मालिकों को फैंसी नंबर के लिए ऊंची बोली लगानी होगी। कारण यह कै कि नंबरों के लिए अब बस प्राइज निर्धारित कर दिया गया है।

बढ़ गया बेस प्राइज

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार फैंसी नंबर के बेस प्राइज 1,00,000, 50,000, 25000 और 15000 रुपए तय किए गए हैं। ऑनलाइन फैंसी नंबरों की नीलामी में फोर व्हीलर मालिकों को इस राशि का एक तिहाई जमानत के तौर पर जमा करना होगा। टू व्हीलर के लिए बेस प्राइज अलग से निर्धारित किया गया है। इनके लिए बेस प्राइज 20,000, 10,000, 5000 और 3000 रुपए तय किया गया है। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए उन्हें इसका एक तिहाई जमा करना होगा।

अभी यह है नियम

अभी 346 फैंसी नंबरों का 15,000, 7500, 6000 और 3000 रुपए बेस प्राइज निर्धारित है। ऑनलाइन बोली में हिस्सा लेने के लिए इन नंबरों की एक तिहाई राशि ही जमा की जाती है।

बॉक्स

नई गाड़ी पर, पुराना लकी नंबर

जल्द ही आप चाहें तो अपना पुराना लकी नंबर, नई गाड़ी पर भी पोर्ट करा सकेंगे। इसके लिए जरूरी है कि नया और पुराना दोनों वाहन आपके पास ही हों और पुराना वाहन चलने की कंडीशन में हो। इसके लिए भी फीस तय कर दी गई है।

इस तरह समझें

फैंसी नंबर पोर्ट कराने की दशा में आपको उसका 20 फीसद जो किसी भी दशा में एक हजार से कम न हो देना होगा। जैसे अगर आपके नंबर की कीमत तीन हजार निर्धारित की गई है तो उसका 20 फीसद 600 रुपए होगा, लेकिन नियमानुसार आपको एक हजार रुपए ही देने होंगे। शर्त यह भी है कि टू व्हीलर का नंबर टू व्हीलर पर ही और फोर व्हीलर का नंबर फोर व्हीलर पर ही पोर्ट किया जाएगा।

कोट

फैंसी नंबर के बेस प्राइज बढ़ाने को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। पोर्टेबल नंबर की व्यवस्था को भी मंजूर किया जा चुका है। जल्द ही आई आपत्तियों को निस्तारित कर दोनों व्यवस्थाएं शुरू की जाएंगी।

अरविंद पांडेय

अपर परिवहन आयुक्त राजस्व