-छिबरामऊ से आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की

-315 बोर के तमंचे से मारी गई थी गोली, सिर में फंसी थी

-परिजनों ने दो दोस्तों पर शक जताया, पुलिस ने तलाश में दबिश दी

KANPUR :

कल्याणपुर के बुद्धा पार्क में छिबरामऊ के किसान के एकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या की गई थी। सोमवार को परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली। पिता ने उसके दो दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो चुके थे। जिससे उन पर शक और गहरा गया है। पुलिस का भी मानना है कि दोनों वारदात के बारे में कोई न कोई संबंध है। इसलिए वे फरार हो गए है। पुलिस ने उनको जल्द पकड़कर सच्चाई पता लगाने का दावा किया है।

कन्नौज के छिबरामऊ में रहने वाले अवनींद्र यादव किसान है। उनके परिवार में पत्नी सुषमा, बेटा गौरव और एक बेटी है। गौरव बीए का स्टूडेंट था। वो पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। जिसके लिए वो कोचिंग ज्वाइन करने के लिए 13 फरवरी को कानपुर आया था। वो सुबह 6.45 बजे दोस्त रोहित और राहुल के साथ घर से निकला था। वो कानपुर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। अवनींद्र के मुताबिक उनकी दोपहर एक बजे गौरव से बात हुई थी तो उसने कहा कि वो कानपुर पहुंच गया और वो तीन बजे से वापस घर पहुंच जाएगा। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परेशान परिजन उसको तलाश रहे थे कि उनको न्यूज पेपर से कानपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने के बारे में पता चला। वो सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां पर बेटे का शव देख उनके होश उड़ गए। मां तो बेटे की लाश को देखकर बदहवास हो गई। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों दोस्तों के घर पर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो चुके थे।

315 बोर के तमंचे से गोली मारी गई

परिजनों के शिनाख्त करने के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। गौरव के सिर में 315 बोर के छर्रे मिले है। इसके अलावा उसके शरीर में कोई चोट का निशान नहीं था। उसके सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है। इससे साफ है कि हत्यारे ने पीछे से उसके सिर पर तमंचा सटाकर गोली मारी है।

काकादेव में रहता है आरोपी एक दोस्त

गौरव की हत्या में शक के घेरे में आया राहुल का घर तो छिबरामऊ में है, लेकिन वो पढ़ाई के चलते कानपुर के काकादेव इलाके में किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने उसका घर तो पता लगा लिया है, लेकिन उसके रूम का अभी पता नहीं चला है। पुलिस राहुल के दोस्तों से उसका रूम तलाश कर रही है।

बिगड़ गई थी संगत

गौरव की कुछ महीनों से संगत बिगड़ गई थी। वो मीडिल क्लास फैमिली से था, लेकिन अचानक उसका रहन-सहन रईस की तरह हो गया था। उसके पास हमेशा हजारों रुपए रहते थे। वो ब्रांडेट कपड़े पहने लगा था। इस बारे में गौरव के परिजनों को ग्रामीणों ने बताया था, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों के मुताबिक वो किसी गलत काम से जुड़ गया था। जिसमें रुपए के लेनदेन को लेकर ही उसकी हत्या हुई है

प्रेम प्रसंग में भी हत्या का शक

गौरव का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो लड़की पड़ोस के गांव में रहने वाली थी, लेकिन वो इन दिनों पढ़ाई के लिए कानपुर में रिश्तेदार के घर पर रह रही है। सोर्सेज की माने तो गौरव उससे मिलने के लिए कानपुर आया था कि उसकी हत्या हो गई। हालांकि पुलिस इस बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अभी जांच चल रही है। जल्द ही सच्चाई का पता चल जोगा।