आर्थिक तंगी से बेटे का नहीं करा पाया अच्छा इलाज

पत्नी बच्चों के साथ चली गयी थी मायके

VARANASI

तीन साल के बेटे की दोनों किडनियां खराब हो गई थीं, शनिवार को पिता उसे घर ले आया। आर्थिक तंगी के कारण उसका इलाज नहीं करा पाया। घर आने के बाद पत्नी दो बच्चों के साथ अपने मायके चली गयी। एक तो आर्थिक तंगी और उस पर बेटे का दर्द पिता अजय जायसवाल नहीं सह सका और उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सारनाथ के टडि़या चकबेही में अधिवक्ता यूपी सिंह के मकान में अजय जायसवाल (ब्0वर्ष) अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहता था। क्ख् वर्षीय बेटा अवी और तीन वर्ष का छोटा बेटा सुयश है। जिसकी दोनों किडनी खराब है। पिछले काफी दिन से उसका इलाज बीएचयू में चल रहा था। लेकिन पैसों का कमी होने के कारण पिता इलाज करा पाने में असमर्थ था। शनिवार को वह बेटे को लेकर घर आ गया। घर आने के बाद पत्नी अपने दोनों बेटों के साथ अपने मायके चली गयी।

भाई ने फंदे पर लटका देखा

अजय की पत्नी मायके चली गयी तो वह बेटे का इलाज न करा पाने से परेशान था। रविवार को उसका छोटा भाई खाना पहुंचाने आया तो अजय के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। भीतर का दृश्य देख उसके होश उड़ गये। अजय नायलोन की रस्सी से पंखे के सहारे फांसी लगा लिया था। उसने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।