February Monthly Horoscope 2021 - मेष (Aries): मेष राशि वालों के लिए फरवरी माह अनुकूल रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बन सकता है या संतानों की उन्नति हो सकती है। कुटुंब पर पड़ने वाला दबाव कम होगा या समाप्त हो जायेगा। व्यापार में लाभ की स्थित रहेगीं किंतु साझेदारी वाले व्यापार से बचे। क्योंकि साझेदारी वाले व्यापार हानि की स्थिति बन सकती है। आपसी संदेह के कारण तनाव मिल सकता है। जिससे व्यापार में हानि या व्यापार को लेकर तनाव के कारण कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्य व्यापार का विस्तार होगा। किसी नये कार्य के प्रारम्भ का अवसर मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य पटरी पर आ सकता है। जातक का महत्व बढ़ेगा। अपने परिश्रम और सूझ-बूझ से जातक बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो सकता है। नौकरी वालों के लिए समय अनुकूल है प्रमोशन आदि मिल सकता है। मंगल का मंत्र या सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। कार्यों में आने वाली बाधायें कम होगीं। पढ़ें वार्षिक राशिफल

वृष (Taurus): फरवरी माह भी मानसिक एवं शारिरिक कष्ट का योग बनाने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। लेन-देन में अनावश्यक दबाव महसूस कर सकता है। ऋण या कर्ज के जाल से बचें। प्रतिस्पर्धी एवं मित्रों से भी सावधान रहें नहीं तो धोखा मिल सकता है। इस बीच मित्रों एवं शुभ जनों को पहचानने का एक अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही व्यापारिक गतिविधि को आगे बढ़ाये नहीं तो तनाव मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बहुत कम रहेगी। जातक यदि बहुत अधिक परिश्रम करेगा। तभी लाभ की स्थिति बनेगीं और स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। पढ़ें वार्षिक राशिफल

Horoscope 2021: यह साल आपकी लाइफ में करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का संपूर्ण भविष्यफल

मिथुन (Gemini) : इस माह में राजसत्ता से तनाव की स्थिति रहेगी। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों पर दबाव की स्थिति बन सकती है। सावधान रहें। विरोधियों से विवाद एवं तनाव का योग है। अनावश्यक धन हानि या खर्च की अधिकता हो सकती है। लेकिन गुरु की स्थिति अनुकूल हो रही है जिससे स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर आयेगीं। गुरु का स्वर्णपाद से स्पर्श हो रहा है। जिससे स्थितियाँ अनुकूल होगीं। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मन कुछ विचलित हो सकता है। बड़े लोगों एवं बुजुर्गों का सहयोग एवं आशीर्वाद बना रहेगा। कृषि एवं नौकरी में लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। मन कुछ खिन्न एवं अवसाद रह सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। पढ़ें वार्षिक राशिफल

कर्क (Cancer) : इस माह जमीन जायजाद भवन एवं वाहन के क्रय-विक्रय से जातक को लाभ हो सकता है। कृषि कार्यों में भी सामान्य लाभ की स्थिति है। भागदौड़ एवं व्यस्तता इस माह अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। नेत्र एवं पेट रोग की स्थिति बन सकती है। ईश्वर उपासना करें तो स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। घर में किसी बात को लेकर असंतोष की स्थिति बन सकती है। व्यापार आदि की दृष्टि से यह माह सामान्य लाभदायक रहेगा। कुछ बड़े अवसर जातक के सामने आ सकते है। उस अवसर को भुनाने से न चूके इससे बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। और जातक की आर्थिक स्थिति पटरी पर आ सकती है। पढ़ें वार्षिक राशिफल

सिंह (Leo) : इस माह मित्रों से सहयोग मिलेगा। जिससे कार्यों में सक्रियता आयेगीं। विद्यार्थोयों को पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी एवं सफलता मिलेगीं। घरेलू वातावरण सुखमय एवं शांतिमय तरीके से व्यतीत होगा।पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में जातक सक्षम होगा। अनावश्यक तर्क-वितर्क का सामना करना जातक को पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनाये रखें। संतान पक्ष से सुख एवं उन्नति का योग बनेगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। कार्य व्यापार में उत्तरोत्तर उन्नतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं। पढ़ें वार्षिक राशिफल

कन्या (Virgo) : इस माह मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति का योग बन सकता है। मनोरंजन एवं घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन से जातक का मन प्रसन्नचित रहेगा। आमदनी का मार्ग प्रशस्त होगा। सूझ-बूझ से कार्य करें तो जीवन सामान्य रुप से आगे बढ़ता रहेगा। घर परिवार एवं स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य लाभ वाला होगा। आमदनी कम होगी। खर्च की अधिकता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। लोगों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के कारण जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। पढ़ें वार्षिक राशिफल

तुला (Libra) : इस माह यात्रा न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि यात्रा कष्टदायक सिद्ध हो सकती है। कार्यों में बाधायें आ सकती है। जिससे विश्वास में कमी की स्थिति बन सकती है। विरोधी घात-प्रतिघात करके तनाव दे सकते है। भावना में कोई निर्णय न लें नहीं तो दबाव की स्थिति बन सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें और उनकी क्रियाकलाप पर निगाह बनाये रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी शुभ-चिंतक एवं प्रतापी व्यक्ति से जातक का संपर्क हो सकता है जिससे जातक के कार्यों को नई दिशा मिल सकती है। कार्य व्यापार को नये तरीके से करने और ऊँचाई पर ले जाने की योजना का लाभ भी मिल सकता है। जातक अपनी योजना को लाभकारी या पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें नहीं तो ये दबाव बना सकते है।दाम्पत्य जीवन सुखपूर्ण व्यतीत होगा। पढ़ें वार्षिक राशिफल

वृश्चिक (Scorpio) : इस माह स्वास्थ्य संबंधित कुछ बाधा रहेगी इसलिए नियमित जाँच कराते रहें नहीं तो परिस्थितियाँ विकट हो सकती है। मित्रों का सहयोग बना रहेगा जिससे जातक के कार्य एवं सहयोगों में निरन्तर सुधार बना रहेगा। साझेदारी जैसे कार्यों में जातक को लाभ मिल सकता है। यह माह शुभ-अशुभ मिश्रित फल देने वाला माह है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो धन संचय करने में सफल हो सकता है। संतान एवं परिवार के तरफ से कुछ उलझनें या परेशानियाँ मिल सकती है। अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें। विरोधियों पर निगाह बनाये रखें। सामान्य दिनचर्या लगभग अनुकूल एवं शुभ रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में सुधार होगा। किसी प्रतियोगिता में सफल होने का संकल्प लेकर जातक परिश्रम कर सकता है जिससे भविष्य में जातक की स्थिति मजबूत हो सकती है। अपाहिजों को दान करने से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। पढ़ें वार्षिक राशिफल

धनु (Sagittarius) : इस माह संपत्ति के क्रय-विक्रय में सोच-समझकर ही कार्य करें नही तो विवादित स्थितियाँ बन सकती है और हानि की भी स्थिति आ सकती है। राहु शनि का योग चलेगा जिसके कारण शारीरिक कष्ट का भी योग बन सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो यह माह जातक के लिए सुख-शांति देने वाला भी हो सकता है। ग्रहों की अनुकूलता यदि कुण्डली में सटीक स्थिति में है तो भौतिक संसाधनों की पूर्ति होगी। उन्नति के नवीन साधन प्राप्त होगें लोगों में और समाज में जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर परिवार एवं जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। झगड़े फसाद से जातक को मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय भी प्राप्त हो सकती है। किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में विजयश्री मिल सकती है। पढ़ें वार्षिक राशिफल

मकर (Capricorn) : इस माह संतान से थोड़ा मतभेद की स्थिति बन सकती है। धन प्राप्ति में कठिनाई या कष्ट का योग है इसलिए सावधानी से कार्य करें। यह माह अशुभ फलदायक हो सकता है इसलिए कार्य सावधानीपूर्वक करें। आकस्मिक घटनाओं-दुर्घटनाओं का योग बन सकता है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद थोड़ा लाभ का योग है। घरेलू प्रपंच के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। मन अशांत हो सकता है। जातक के उत्साह में भी कमी आयेगी लेकिन किसानों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। खेतीबारी में लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से यह माह थोड़ा बाधायुक्त है। बाजार में सोच-समझकर ही पैसा लगायें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें वार्षिक राशिफल

कुंभ (Aquarius) : इस माह शनि की साढ़े-साती से जातक को मानसिक तनाव मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दबाव या तनाव का योग बनेगा। सोच-समझकर कार्यों को आगे बढ़ायें। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो घटना-दुर्घटना का योग बन सकता है। शनि स्वर्णपाद से आगे बढ़ रहा है जिसके कारण अशुभ स्थितियाँ बन सकती है। दैनिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। रोज-रोजगार की दिशा में थोड़ा दबाव अभी बना रहेगा। शारीरिक दुर्बलता के कारण जातक उतना परिश्रम नहीं कर पायेगा जिससे कोई बड़ी सफलता हाथ से निकल सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्यापारियों के लिए स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। रोजी-रोजगार से जुड़े लोगों के साथ भी उतार-चढ़ाव की स्थितियाँ रहेगीं। रणनीति से किये गये कार्यों से सफलता का योग बन सकता है। पढ़ें वार्षिक राशिफल

मीन (Pisces) : इस माह पारिवारिक विरोध एवं तनाव समाप्त होगा। घरेलू वातावरण अनुकूल बनेगा। जिससे सुखद स्थितियाँ बनेगीं। धन लाभ का भी योग बनेगा। कार्यों में भी सफलता मिलेगी। जातक के भाग्य में वृद्धि होगी और जातक एक कदम आगे बढ़ने में सफल होगा। आर्थिक स्थितियों में सुधार होने के कारण जातक का साहस एवं मनोबल बढ़ेगा। साझेदारी के कार्यों से बचें माह के उत्तरार्ध में कुछ परेशानियाँ कम होगीं। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों के लिए यह समय लगभग अनुकूल है। बिगड़े हुए कार्य पटरी पर आयेगें और कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता भी मिल सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। पढ़ें वार्षिक राशिफल

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk