फेंगशुई में जानवरों, वाहनों उनके चित्रों को शुभ बताया गया है। फेंगशुई के अनुसार घोड़ा, कछुआ, हाथी, बाघ आदि की छोटी प्रतिमा घर में उचित स्थान पर रखने से घर में रहने वाले लोगों के जीवन में सफलता एवं संपन्नता आती है। सौभाग्य और शक्ति प्राप्त होती हैं, तो घर में ऊर्जा का संचार होता है और जिंदगी को जिंदादिली से जीने का संदेश मिलता है। इसे ट्विन क्रिस्टल भी कहा जाता है। इसे फेयरी क्रास भी कहते हैं। इसे घर में रखने से घर के लोगों के बीच अच्छी आदतों का संचार होता है।

1. फेंगशुई में पैसा कमाने और धन-समृद्धि बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाने पर जोर दिया जाता है। इसके प्रभाव से जातक को सकारात्मक ऊर्जा का आभास होता है। इसके फलस्वरूप गृह कलह जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

2. फेंगशुई के अनुसार बेड के नीचे बेकार चीजें या पुराना कबाड़ा रखा होने पर घर में अशांति पैदा होती है। धन लाभ व समृद्धि प्राप्ति के लिए ड्राइंग रूम के प्रवेश द्वार के दाएं कोने पर विंड चाइम लगाना शुभ होता है।

3. यदि खराब नल की वजह से पानी टपकता है तो उसे तुरंत सही करवा लेना चाहिए। नल से पानी टपकने का मतलब है धन की हानि। इसलिए घर में पानी टपकने न दें।

4. दक्षिण दिशा को संवारे और पैसा पूर्व दिशा में रखें। फेंगशुई के अनुसार अगर आपको अपने घर को बेहतर और समृद्ध बनाना है तो आपको अपने घर की दक्षिण दिशा को गतिशील बनाना चाहिए। साथ ही घर का धन और तिजोरी पूर्व दिशा में रखनी चाहिए। इससे उसमें वृद्धि होती है।

5. फेंगशुई में भी झाड़ू को धन-संपत्ति का सूचक बताया गया है। इसके अनुसार इस्तेमाल ना होने की सूरत में झाड़ू को दूसरों की नजरों से हटाकर रखना चाहिए। इसके अनुसार मुख्य द्वार के नीचे और सामने की जमीन को हमेशा साफ रखना चाहिए। साथ ही घर की नालियों की गंदगी को घर से बाहर निकालने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

6. पैसों की तंगी से बचने के लिए टॉयलेट के दरवाजे हमेशा बंद रखने चाहिए। अगर हो सके तो मछलियों के जोड़े को घर में लटकाना चाहिए। इनके प्रभाव से घर में धन की बरकत और कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है।

7. वैसे मछलियों को प्राचीन ग्रंथों में भी शुभ माना गया है। इसे शुभता की निशानी कहा गया है। इन्हें गुरुवार अथवा शुक्रवार को घर में टांगना शुभ होता है।

8. मनीप्लांट एक लंबे अर्से से भारतीय घरों में जगह बनाए हुए है। इसकी वृद्धि के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती। इसे कांच की साफ बोतल में लगाया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसकी बेल हमेशा जमीन से ऊपर उठती हुई ही प्रतीत हो।

फेंगशुई के 5 आसान उपाय, जिसे अपनाने से खुलेगा भाग्य और रहेंगे सेहतमंद

फेंगशुई टिप्स: बिजनेस में सक्सेस का सिंबल सुमद्री जहाज, ऐसा करने से चमकेगी किस्मत

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk