फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में कछुए की आकृतियों और अंगुठियों को बेहद ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि कछुआ यदि आपके घर में रखा है तो घर की सारी नकारात्मक शक्तियां इसके होने से नष्ट हो जाती हैं।

1. कछुआ रखने से वास्तु दोष भी समाप्त हो जाता है। यह धन में बरकत दिलाने का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है।

2. यह धन और सौभाग्य दोनों में भी वृद्धि करता है। कछुए की आकृति को रखने के लिए घर की उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। लेकिन सभी नहीं, कुछ कछुओं की ऐसी धातुएं होती हैं जिन्हें घर में रखने से अत्याधिक लाभ होता है।

3. पीठ पर कछुए का बच्चा: एक ऐसा कछुआ जिसकी पीठ पर एक कछुए का बच्चा हो। उसे घर में रखने से संतान प्राप्ति में विशेष कारगर माना जाता है। जो दंपति इस सुख से वंचित हों उन्हें इस कछुए की प्रतिमा लाकर घर में रखनी चाहिए।

4. अक्सर लोग गुडलक पाने के लिए ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ऐसे में वह कोई रत्न या माला धारण करते हैं। एक ऐसी भी अंगूठी है, जिसे लोग गुडलक के लिए पहनते हैं। इसे ज्योतिष और वास्तु दोनों का हिस्सा माना गया है। यह है कछुए की अंगूठी।

5. कछुए की अंगूठी का असर इतना माना जाता है कि यह दुर्भाग्य को भाग्य में बदल देने की ताकत रखती है। लेकिन इसे पहनने के लिए कुछ नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है।

6. कछुए की अंगूठी सीधे हाथ की मध्यमा यानि बीच की अंगुली में पहनें। इसे धारण करने का सबसे शुभ दिन शुक्रवार माना गया है क्योंकि यह समृद्धि का भी प्रतीक है।

7. हाथ में पहनी जाने वाली कछुए की अंगूठी ऐसी होनी चाहिए जिसमें कि कछुए का सिरा आपकी तरफ हो। ध्यान रहे कि कछुए का मुख बाहर की ओर न हो वरना इसका नकारात्मक असर हो सकता है।

8. इसे शुक्रवार के दिन धारण करने के लिए घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रख दें और दूध तथा पानी के साथ धोएं, फिर पूजा करें और अंत में इसे धारण कर लें।

फेंगशुई टिप्स: वो 9 आसान उपाय, जिससे जगा सकते हैं सोई किस्मत

फेंगशुई टिप्स: आपके कपड़ों से बनती और बिगड़ती है किस्मत, जानें ये महत्वपूर्ण बातें

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk